क्या ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश कर रही हैं मोनालिसा? वायरल गर्ल के नए Reel ने उड़ाए लोगों के होश

Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचने वाली 16 साल की लड़की मोनालिसा को अब लोग 'वायरल गर्ल' के नाम से जानते हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा अब सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं।

वायरल गर्ल मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग
वायरल गर्ल मोनालिसा अभी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं लेकिन उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग जारी रखी है और इंस्टाग्राम पर रील बनाती नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर रील वीडियो बनाकर उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है।

Monalisa Viral Video

मोनालिसा की लेटेस्ट रील हुई वायरल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स को मोनालिसा की रील्स का इंतजार रहता है। फिलहाल वह अपने लेटेस्ट रील के चलते इंटरनेट पर छा गई हैं। नए वीडियो में मोनालिसा पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान की रोमांटिक फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय के गाने पर मोनालिसा ने किया परफॉर्म

-जानकारी के अनुसार मोनालिसा लाल साड़ी पहनकर, गले में मोतियों की माला डालकर, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'आंखों की गुस्ताखियां' पर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं।

-रील में मोनालिसा के एक्सप्रेशन बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। वह काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग मोनालिसा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं मोनालिसा

-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी इसी फिल्म के शूटिंग सेट पर शुरू हुई थी। संजय भंसाली की फिल्म फिल्म हम दिल दे चुके सनम साल 1999 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लोगों को सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी।

-जानकारी के अनुसार मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वायरल गर्ल को 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' के लिए चुना गया है। लेकिन अब मोनालिसा की ये फिल्म टलती नजर आ रही है क्योंकि मूवी के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय तिहाड़ जेल में हैं। हालांकि मोनालिसा अपने डेब्यू के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+