Monalisa के बड़े पापा का चौंकाने वाला खुलासा, सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, सामने आया ऐसा सच
Monalisa: बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस समय एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है।
सनोज मिश्रा को लेकर बड़ा खुलासा
इस मामले के चलते महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा भी खबरों में छा गई हैं। आपको बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा जल्द ही सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आने वाली थीं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।

मोनालिसा के बड़े पापा ने दिया ऐसा बयान
-हालांकि अब मामले के सामने आने के बाद मोनालिसा के परिवार वालों ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और चौंकाने वाला बयान दिया है। मोनालिसा के ताऊजी विजय भोंसले ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी बेटी पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मोनालिसा इंदौर में एक किराए के कमरे में ही रह रही है। वह मुंबई शिफ्ट नहीं हुई है।
-ताऊजी के बयान के अनुसार मोनालिसा इंदौर में ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है और एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ले रही है। उन्होंने ये भी साफ कह दिया है सनोज मिश्रा से जुड़े किसी भी विवाद की उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी।
-विजय भोंसले ने कहा ने कहा है- अगर हमें इस बारे में कोई जानकारी मिलती, तो हम सरकार और मीडिया को जरूर बताते। फिलहाल, हमारी बेटी अपने पिता के साथ है और किसी भी तरह के खतरे से दूर है। उन्होंने ये भी बताया है कि अभी तक सनोज मिश्रा ने उनके परिवार के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं की है।
अब क्या होगा मोनालिसा के फिल्मी करियर के साथ?
-वहीं जब मोनालिसा के परिवार वालों से पूछा गया कि क्या इस विवाद का उनकी बेटी के फिल्मी करियर पर कोई असर पड़ेगा, तो उन्होंने साफ कहा है कि मोनालिसा अभी अपनी पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही एक्टिंग की ट्रेनिंग पर भी ध्यान दे रही हैं। परिवार वालों का कहना है कि वो ोग नहीं चाहते कि इस विवाद का उनकी बेटी के भविष्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़े।
-वायरल गर्ल के ताउजी ने कहा है- मोनालिसा इस समय किसी भी फिल्मी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। वो सिर्फ सीख रही है और खुद को तैयार कर रही है। उसने अभी कोई फिल्म साइन नहीं की है। उसे फिल्म में हीरोइन के तौर पर लेने की सिर्फ बात हुई थी।
-ताउजी ने आगे कहा है- सनोज मिश्रा से जुड़े विवाद को लेकर हम भी सतर्क हो चुके हैं और अगर हमें कुछ भी गलत महसूस होगा, तो हम सरकार और पुलिस को जरूर सूचित करेंगे।
सनोज मिश्रा पर क्या हैं आरोप?
-दिल्ली पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है।
-जब इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, तो नबी करीम थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
-इस गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। कई फिल्मों के डायरेक्टर रह चुके सनोज मिश्रा अब कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications