Monalisa ने अपनी शादी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, लड़के हो जाएंगे दुखी, जानें कब होगी वेडिंग
Monalisa: महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष माला बेचने वाली 16 साल की लड़की मोनालिसा को अब लोग 'वायरल गर्ल' के नाम से जानते हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा अब सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं मोनालिसा
मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वायरल गर्ल को 'द डायरीज ऑफ मणिपुर' के लिए चुना गया है। लेकिन अब मोनालिसा की ये फिल्म टलती नजर आ रही है क्योंकि मूवी के डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय तिहाड़ जेल में हैं। हालांकि मोनालिसा अपने डेब्यू के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

शादी को लेकर मोनालिसा ने कही ऐसी बात
-मोनालिसा एक्टिंग सीखने के साथ साथ पढ़ाई भी पूरी कर रही हैं। इसके साथ ही वह कई शूट्स भी कर रही हैं, जिसकी झलक उनके फैंस को देखने को मिल जाती है। मोनालिसा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जहां पर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछा गया था। इसका मोनालिसा ने बहुत ही दमदार जवाब दिया है।
-इन दिनों मोनालिसा अपने काम में काफी बिजी चल रही हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने रील्स वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी को लेकर जवाब देती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने बताया है कि वो कब शादी करेंगी।
मोनालिसा कब करेंगी शादी?
-मोनालिसा वीडियो में शादी के सवाल पर कहती हैं- मम्मी-पापा मना करते हैं। मैं भी मना करती हूं मुझे शादी नहीं करनी हैं। मेरे वायरल होने से पहले ही मेरे मम्मी पापा ने कह दिया था जब आप कहोगे तब ही शादी होगी। तो मैं भी उनको कहती थी कि मैं तो कभी शादी के लिए हां नहीं कहूंगी। मम्मी-पापा को छोड़कर कौन जाएगा।
-मोनालिसा ने कहा- मैं अभी शादी नहीं करुंगी। जब मुझे शादी करनी होगी मैं सबको बता दूंगी। मोनालिसा का ये जवाब सुन उनके फैंस का दिल जरूर टूट गया होगा। मोनालिसा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
दुल्हन सी सजी हुई नजर आईं मोनालिसा
मोनालिसा अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में दुल्हन सी सजी हुई नजर आ रही हैं। मोनालिसा का मेकअप देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ये लुक तहलका मचा रहा है। लोग इन फोटोज पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications