'मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी', Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा?
Monalisa: महाकुंभ मेले के दौरान रुद्राक्ष माला बेचकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मुस्लिम मर्द से शादी करने को लेकर इस समय मोनालिसा खबरों में छाई हुई हैं।
मोनालिसा की शादी को लेकर हो रहा विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर इस समय बड़ा विवाद चल रहा है। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में रहने वाले मोनालिसा के परिवार ने बेटी के साथ धोखे का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

मुस्लिम मर्द से मोनालिसा ने की शादी
परिवार वालों का दावा है कि मोनालिसा ने फरहान खान नाम के मुस्लिम युवक से शादी कर ली है जिसके बाद से बेटी से जुड़े सभी लोग परेशान हो गए हैं। फिलहाल परिवार में शोक जैसा माहौल बन गया है।
'मोनालिसा को बहला-फुसलाकर शादी करवाई गई'
मोनालिसा के परिवार का कहना है कि ये शादी सामान्य तरीके से नहीं हुई है। उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी मोनालिसा को बहला-फुसलाकर शादी करवाई गई है और उन्हें इस बारे में बाद में पता चला। परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है।
मोनालिसा की मां ने कहा- मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी
-मुस्लिम मर्द से शादी होने के बाद से मोनालिसा की मां काफी परेशान हो गई हैं। वह कैमरे पर बार बार कह रही हैं कि उनकी बेटी को फंसाया गया है, वो शादी नहीं करना चाहती थी। मोनालिसा की मां की मानें तो उनकी बेटी को डरा-धमका कर जबरन शादी करवाई गई है।
-बेटी की इस शादी से परेशान होकर मां रोज तड़प रही हैं। मोनालिसा की मां ने इस बार कहा है कि अगर उनकी बेटी कुछ दिनों में घर वापिस नहीं आई तो वह कुछ खाकर मर जाएंगी। वह अपनी बेटी के बिना जिंदा नहीं रह सकती हैं।
कई दिनों से बेटी से नहीं हो पा रहा संपर्क
-माता-पिता का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनका बेटी मोनालिसा से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनका दावा है कि शादी के बाद से मोनालिसा का मोबाइल भी उनके पास नहीं है और उनसे बात नहीं कराई जा रही है।
-4 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद कोई खबर न मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी वजह से उन्होंने राज्य सरकार से मदद की गुहार भी लगाई है। परिजनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी अपील की है कि उनकी बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद की जाए।
घर में पसरा सन्नाटा, मां की तबीयत बिगड़ी
-महेश्वर स्थित घर में इस खबर के बाद से माहौल बेहद तनावपूर्ण बताया जा रहा है। मोनालिसा के परिवार के सदस्य सदमे में हैं और लगातार रो रहे हैं। मोनालिसा की मां लता भोसले की तबीयत भी खराब बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वे कई बार बेहोश हो चुकी हैं और बेटी को याद कर लगातार रो रही हैं।
-मीडिया से बातचीत में मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले और मां लता भोसले ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी को फिल्म और एक्टिंग सिखाने का लालच दिया गया था। इसी बहाने उसे घर से बाहर ले जाया गया और बाद में मुस्लिम मर्द से शादी करवा दी गई।
परिवार वालों ने मोनालिसा को बताया नाबालिग
-परिवार का दावा है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि मोनलिसा और फरहान खान की शादी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में स्थित एक मंदिर में हुई है।
-मोनालिसा के परिवार वालों ने ये भी दावा किया है कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। मोनालिसा के पैरेंट्स का कहना है कि उनकी बेटी की उम्र अभी 16 साल है जबकि मोनालिसा ने अपनी उम्र 18 साल बताई थी।
-अगर मोनालिसा की उम्र को लेकर परिवार वालों का दावा सही साबित होता है तो ये मामला कानूनी रूप से और भी गंभीर हो सकता है। परिवार की सदस्य अंगूरी बाई का कहना है कि मोनालिसा ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है और उसके साथ धोखा हुआ है।
11 मार्च 2026 को हुई थी मोनालिसा की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 11 मार्च 2026 को मोनालिसा ने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से फरहान खान से शादी की है। हालांकि परिवार इस दावे को मानने से इनकार कर रहा है। उनका कहना है कि बेटी को बहकाकर ये कदम उठवाया गया है। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस पूरे मामले में अब तक कई सवाल सामने आ रहे हैं-
-क्या ये शादी सच में मोनालिसा की मर्जी से हुई?
-क्या मोनालिसा नाबालिग हैं?
- मोनालिसा का परिवार से संपर्क क्यों नहीं हो पा रहा?
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास














Click it and Unblock the Notifications