'अंखियों से गोली मारे' गाने पर महाकुंभ सेंसेशन मोनालिसा ने दिखाईं ऐसी अदाएं, क्या है इस वीडियो का सच?

Monalisa: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की तारीफ कर रहा है।

मोनालिसा ने किया जबर डांस
आपको बता दें कि खूबसूरत हसीना मोनालिसा के वीडियोज इस समय तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में दावा किया गया था कि मोनालिसा ने शादी कर ली है। बाद में पता चला कि वो तो मोनालिसा की फेक वीडियो थी जिसे देखकर उनके फैंस शॉक्ड हो गए थे।

Monalisa

मोनालिसा की कातिलाना अदाएं

इसी बीच मोनालिसा के एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। इस गाने पर डांस करते समय मोनालिसा ने जो अदाएं दिखाई हैं उनको देखकर लोग उनके दीवाने हो रहे हैं।

मोनालिसा के चाहने वाले ने बनाया फेक वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मोनालिसा को देखने के बाद लोग उन पर फिदा हो रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो भी फेक है। दरअसल मोनालिसा का ये वीडियो भी उनके किसी चाहने वाले ने ही बनाया है। मोनालिसा का ये वीडियो एआई टूल की मदद से बनाया गया है जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

मोनालिसा की हमशक्ल का चला जादू

इस वीडियो में नजर आ रही लड़की मोनालिसा नहीं बल्कि उनकी कोई हमशक्ल है। लेकिन इस वीडियो ने फिलहाल सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वहीं एक दूसरे वीडियो में मोनालिसा श्रीवल्ली बनकर 'पुष्पा 2' के गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

नीली आंखों के चलते फेमस हुईं मोनालिसा

महाकुंभ मेले में फेमस होने के बाद से मोनालिसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिलहाल मोनालिसा के ऐसे कई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। मोनालिसा इस समय लोगों के लिए फेवरेट टॉपिक बन चुकी हैं। खबर है कि मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। हाल ही में दावा किया गया था कि मोनालिसा को उनकी पहली फिल्म मिल चुकी है।

मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर

आपको बता दें कि मोनालिसा न तो पढ़ी लिखी हैं और न ही वह किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी नीली आंखों की वजह से वह रातों रात पॉपुलर हो गई हैं। यही वजह कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर भी मिल चुका है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का ऑफर देने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+