'Leke Pehla Pehla Pyar' सॉन्ग पर Monalisa ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख फैंस ने तारीफ

'Leke Pehla Pehla Pyar' सॉन्ग पर Monalisa ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख फैंस ने तारीफ

मुंबई, 25 सितंबर: अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा (Monalisa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वो भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार है। ऐसा कोई नहीं है, जो मोनालिसा को ना जानता हो। मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में बिग बॉस 10 और टीवी पर निगेटिव रोल निभाने के बाद जबरदस्त उछाल आया हैं। हालांकि, मोनालिसा का यह सफर आसान नहीं रहा। यहां तक पहुंचने के लिए मोनालिसा ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव भी देखें हैं।

Monalisa latest dances video on the bollywood song Leke Pehla Pehla Pyar

मोनालिसा फैंस के बीच अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो बॉलीवुड के फैमस सॉन्ग 'लेके पहला पहला प्यार' पर धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को मोनालिसा ने करीब 16 घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

वीडियों में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा बॉलीवुड के फेमस सॉन्ग 'लेके पहला पहला प्यार' पर शानदार डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान उनके मूव्स देखते ही बन रहे हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को अबतक 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट्स कर फैंस लगातार मोनालिसा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो पर 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। बता दें, मोनालिसा इन दिनों फैंस की पहली पसंद बनी हुई हैं। वह कभी अपने डांस वीडियो तो कभी अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

'लेके पहला पहला प्यार' सॉन्ग साल 1956 में आई फिल्म सीआईडी का है, जिस पर मोनालिसा ने डांस किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही उनका ये वीडियो वायरल हो गया। वहीं, इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मोनालिसा ने इस वीडियो को कई लोगों को टैग भी किया है। गाने के वीडियो में मोनालिसा का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।

मोनालिसा की 2008 में बदली किस्मत
मोनालिया ने अपने करियर की शुरुआत में तमाम छोटे मोटे रोल किए। लेकिन 2008 में मोनालिसा की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने एक के बाद एक कई बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं में फिल्म की। लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली। वह भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' में पहली बार दिखीं थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पलट के नहीं देखा और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं, अब मोनालिसा अपने नए शो 'अनकही दास्तान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो के प्रोमो ने फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+