पहलगाम हमले पर मोनालिसा ने पूछा ऐसा सवाल, 'जाति' और 'धर्म' को लेकर ये क्या कह गईं महाकुंभ वायरल गर्ल?
Monalisa On Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने भी इस घटना को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
पहलगाम हमले में 26 लोगों की गई जान
आपको बता दें कि गत 22 अप्रैल 2025 को हुए इस दर्दनाक हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर सभी लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और दुख जता रहे हैं।

वायरल गर्ल मोनालिसा ने पूछा ऐसा सवाल
वहीं महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा ने भी इस हमले को लेकर अपना बयान दिया है। मध्य प्रदेश की रहने वाली 16 साल की वायरल गर्ल मोनालिसा ने इस घटना की निंदा करते हुए एक बड़ा सवाल भी पूछ लिया है।
सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा का ऐसा वीडियो वायरल, बेडरूम में डायरेक्टर संग कर रही थीं ऐसा काम
'हिंदुओं के लिए इतनी नफरत क्यों है?'
मोनालिसा ने इस दर्दनाक हमले को लेकर बैक टू बैक कई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। उन्होंने इस दर्दनाक घटना को लेकर सवाल उठाया है कि धर्म के नाम पर ऐसा घटना को अंजाम क्यों दिया गया। मोनालिसा का कहना है कि हिंदुओं के लिए इतनी नफरत क्यों है।
पहलगाम हमले को लेकर दर्द में हैं मोनालिसा
आपको बता दें कि मोनालिसा की पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि वह इस घटना के चलते काफी दर्द में हैं और मासूम लोगों की जान जाने से तड़प उठी हैं। उनके अंदर भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा भरा हुआ है।
मोनालिसा ने लिखा- मौत ने सिर्फ धर्म देखा
मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- मौत ने सिर्फ धर्म देखा। पहलगाम के बैसरान घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली। उनकी निर्मम हत्या कर दी। आखिर हिंदुओं के लिए इतनी नफरत क्यों है? इसी के साथ मोनालिसा ने एक तस्वीर भी शेयर की है जहां नकाबपोश आतंकवादियों के साथ लिखा था- जात नहीं धर्म पूछा।
लोगों ने कमेंट कर वायरल गर्ल को कही ऐसी बात
मोनालिसा के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें इन सब मसले से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि मोनालिसा को ये सब पोस्ट करने की जरूरत नहीं है। वह इन सबसे दूर ही रहें। वहीं कुछ लोग उनका सपोर्ट करते भी नजर आ रहे हैं।
कैसे वायरल हो गई थीं मोनालिसा?
आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 के मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा अचानक ही रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई थी। लोग उसकी नीली आंखों पर फिदा हो गए हैं। वहीं वायरल होने के बाद मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म का ऑफर भी मिल चुका है। फिलहाल मोनालिसा अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और साथ ही साथ एक्टिंग भी सीख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications