'मुझे शादी करनी थी, लेकिन...' मोना सिंह ने इस एक्टर का शादी प्रपोजल किया था रिजेक्ट, अब सालों बाद छलका दर्द
Mona Singh Karan Oberoi Breakup: करण ओबेरॉय और मोना सिंह ने टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में साथ काम किया है। इस शो के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
करण ओबेरॉय और मोना सिंह की लव स्टोरी उस दौरान काफी चर्चा में थी हालांकि इस रिश्ते को खत्म करने के बाद एक्ट्रेस ने कभी इस बारे में बात नहीं की। वहीं अब करण ओबेरॉय ने मोना सिंह के साथ अपने ब्रेकअप से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं।

करण ओबेरॉय ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान बताया कि वह मोना सिंह से शादी करना चाहते थे। उन्होंने एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज भी किया था लेकिन इसके बाद मोना सिंह ने रिश्ता ही खत्म कर दिया। करण ने कहा कि, 'जब आप किसी के साथ बहुत ज्यादा समय बिताते हैं तो उसके प्रति लगाव होने लगता है। वह काफी शानदार एक्ट्रेस हैं। वह बहुत ही शांत स्वभाव की हैं और यही चीज मुझे उनमें काफी पसंद थी। यही वजह थी जिसके कारण मेरे मन में उनके लिए फीलिंग्स आ गई।'
करण ओबेरॉय ने आगे बताया कि किस वजह मोना सिंह ने उनकी शादी का प्रोपोजल रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि, 'उस वक्त मोना अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उस वक्त मुझे ये बात समझ नहीं आई लेकिन अब मैं समझता हूं। जब हम यंग होते हैं तो हमें ये सब चीजें समझ नहीं आती है, क्योंकि आपको ये रिजेक्शन लगता है। वह नेशनल आइकन बन चुकी थीं और करियर में आगे बढ़ना चाहती थीं। मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है।' करण ने ये भी बताया कि रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों फिर कभी नहीं मिले।
मोना सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने क्या हुआ तेरा वादा, इतना करो ना मुझे प्यार, प्यार को हो जाने दो और कवच...काली शक्तियों से जैसे टीवी शो में काम किया। इसके अलावा मोना आमिर खान-स्टारर 3 इडियट्स और लाल सिंह चड्ढा का भी हिस्सा रही हैं। उन्हें आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी मुंज्या में देखा गया था। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, दिसंबर 2019 में श्याम गोपालन से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications