शराब के नशे ने दिलाई अहान पांडे को 'सैयारा'? डायरेक्टर मोहित सूरी ने खुद सच बता दिया
डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' रिलीज हो गई है। फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा अपना डेब्यू कर रहे हैं। प्रमोशनल इंटरव्यूज में मोहित सूरी ने अहान पांडे को फिल्म 'सैयारा' में लेने का दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि अहान का ऑडिशन उन्हें खास पसंद नहीं आया था, लेकिन नशे में उनका डांस देखकर उन्होंने फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया।
सायरस ब्रोचा के पॉडकास्ट पर मोहित ने अहान की कास्टिंग के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया, अहान का ऑडिशन मुझे पसंद नहीं आया था। फिर कुछ ड्रिंक्स पिलाने के बाद उनका असली रूप सामने आया। जब वह बार के ऊपर चढ़कर डांस कर रहे थे। तब मुझे लगा कि यही लड़का तो मुझे चाहिए। वही उसका असली ऑडिशन था, जिसने उसे ये फिल्म दिलाई।"

मोहित ने आगे कहा, "सच बताऊं तो जब मैंने पहली बार अहान का ऑडिशन देखा, तो मुझे कुछ खास नहीं लगा था। ये बात मैं आज भी कह सकता हूं। लेकिन उसमें कुछ तो ऐसा था, जो मुझे इंट्रेस्टिंग लगा। तो मैंने उससे कहा कि चलो, डिनर पर चलते हैं। इसके बाद ही ड्रिंक्स वाला वाक्या हुआ।"
'सैयारा' की एडवांस बुकिंग ने इंडस्ट्री को चौंका दिया है। विक्की कौशल की 'छावा' (2025) के बाद इसी फिल्म की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। खबर है कि सेंसर बोर्ड ने 'सैयारा' के कई सीन्स पर कैंची चलाई है। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हर तरफ अहान और अनीत की तारीफ हो रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन करीब 11-15 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications