मोहनलाल का बड़ा फैसला, AMMA प्रेसिडेंट के पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या हुई बात
Mohanlal Resigns From AMMA: हेमा कमिटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में छाई हुई है। अब तक इंडस्ट्री के कई नामी एक्टर्स और डायरेक्टर्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं।
मोहनलाल ने एएमएमए के प्रेसिडेंट पद से दिया इस्तीफा
जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर पहले एक्टर सिद्दीकी और उसके बाद मलयालम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर रंजीत ने फिल्म बॉडी से इस्ताफी दे दिया था। वहीं अब खबर है कि साउथ के फेमस एक्टर मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (AMMA) के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया है।

मोहनलाल की जमकर हो रही थी आलोचना
खबर है कि मोहनलाल के साथ-साथ कई दूसरे मेंबर्स ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद कमिटी भंग हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शम्मी थिलाकन ने हेमा कमिटी रिपोर्ट में आरोपियों को लेकर कुछ न बोलने के मामले में मोहनलाल की चुप्पी पर निशाना साधा था। शम्मी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मोहनलाल ने इस मामले पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है और ये गलत है।
रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी छोड़ी
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आलोचना के बाद मोहनलाल ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स के प्रेसिडेंट पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले डायरेक्टर रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी का प्रेसिडेंट पद छोड़ दिया था। डायरेक्टर रंजीत पर एक बंगाली एक्ट्रेस ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।
सिद्दीकी ने भी जनरल सेक्रेटरी का पद छोड़ा
वहीं एक्टर सिद्दीकी ने मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक्टर के खिलाफ एक फीमेल एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद सिद्दीकी ने पद छोड़ने का फैसला लिया था।
केरल सरकार ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में आई इस उथल-पुथल को लेकर अब केरल सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सीनियर पुलिस अफसरों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है और फीमेल एक्टर्स पर हुए अत्याचारों की जांच के लिए 7 सदस्यीय वाली एक स्पेशल टीम बनाने का फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications