Mohanlal: महिला बन गए मोहनलाल, पहनी ज्वैलरी और किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
Mohanlal: मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहनलाल एक बार फिर अपनी शानदार अदायगी और बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। हाल ही में रिलीज हुए विन्समेरा ज्वेल्स के एक विज्ञापन में उन्होंने अपनी फेमिनिन एनर्जी को बेहद खूबसूरती और गरिमा के साथ पेश किया है।
क्या है इस यूनिक विज्ञापन की कहानी?
सोशल मीडिया पर मोहनलाल के विज्ञापन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस एक्टर की एक्टिंग स्किल्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। विज्ञापन की शुरुआत एक शूटिंग सेट से होती है, जहां मोहनलाल एंट्री लेते हैं। जैसे ही वह सभी से मुलाकात कर रहे होते हैं, उनकी नजर एक खूबसूरत ज्वैलरी सेट पर जाती है।

विज्ञापन में दिखा मोहनलाल का ऐसा रूप
-बिना कुछ कहे मोहनलाल उस सेट को लेकर अपनी वैनिटी वैन में चले जाते हैं। इधर सेट पर मौजूद सभी लोग उस ज्वैलरी को ढूंढने लगते हैं। इसी बीच स्क्रीन पर एक दिल छू लेने वाला ट्रांजिशन होता है, जहां मोहनलाल ब्लैक शर्ट और पैंट के साथ उसी ज्वैलरी को (हार, कंगन और रिंग) पहने नजर आते हैं।
-पारंपरिक संगीत की धुन पर जब मोहनलाल डांस करते हैं, तो उनके एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और हाथों की कोरियोग्राफी से हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। इस विज्ञापन के कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मोहनलाल की तारीफ कर रहे हैं।
-एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मोहनलाल जैसे अभिनेता ही मर्दानगी और नारीत्व, दोनों भावनाओं को इतनी सादगी और सम्मान के साथ पेश कर सकते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- वो फिर से सभी पारंपरिक सोच को तोड़ते हुए सामने आए हैं। उनके भीतर की फेमिनिनिटी को अपनाने का अंदाज वाकई काबिले तारीफ है।
मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मोहनलाल को आखिरी बार थारुन मूर्ति की फिल्म थूडरम में देखा गया था, जो अप्रैल 2025 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा, उन्होंने 'कन्नप्पा' में भी एक कैमियो रोल निभाया था। जल्द ही वह फिल्म दृश्यम 3 में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साथ ही मोहनलाल डायरेक्टर नंद किशोर की फिल्म वृषभ में भी नजर आएंगे, जो आगामी 16 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications