MMS Leak वाली Payal Gaming के नए वीडियो से सनसनी, 30 Sec के क्लिप में Salman Khan के भाई सोहेल संग क्या किया?

MMS Leak Payal Gaming: ऑनालइन गेम्स की दुनिया की क्वीन कही जाने वाली पायल गेमिंग (Payal Gaming) एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही पायल गेमिंग को रिएलिटी शो द अलायंस में देखा गया था। शो में पायल गेमिंग का एक अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला था। इस शो में आने से पहले पायल गेमिंग अपने MMS Leak वीडियो के चलते खबरों में छाई हुई थीं। हालांकि शो का हिस्सा बनने के बाद लोगों को पता चला था कि पायल कितनी अच्छी इंसान हैं।

बॉलीवड में एंट्री करेंगी Payal Gaming?
हालांकि रिएलिटी शो से बाहर होने के बाद भी पायल गेमिंग लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि पायल गेमिंग जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पायल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर सोहेल खान के साथ बात करती नजर आ रही हैं।

MMS Leak Payal Gaming

पायल गेमिंग-सोहेल खान का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

-आपको बता दें कि रिएलिटी शो द अलायंस में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी हिस्सा लिया था। उसी शो में सोहेल खान और पायल गेमिंग की दोस्ती हो गई थी। शो के दौरान सोहेल खान ने दावा किया था कि पायल गेमिंग उनकी फेवरेट हैं। ये बात सुनकर पायल खुशी के मारे झूमने लग गई थीं।

-लोग पायल गेमिंग के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो अगर सच में सोहेल खान और पायल गेमिंग की दोस्ती पक्की है तो पायल को कभी भी बॉलीवुड में जगह मिल सकती है। ये काम सोहेल खान के लिए बहुत ही आसान है। वो अपनी किसी भी फिल्म में उनको लॉन्च कर सकते हैं।

-वहीं पायल के फैंस का कहना है कि अगर उनको मौका मिला तो उन्हें बॉलीवुड में जरूर आना चाहिए। पायल में वो टैलेंट है जिसके दम पर वह बॉलीवुड पर राज कर सकती हैं। अब पायल गेमिंग का 30 सेकंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पायल एक्टर सोहेल खान के साथ जमकर बातें करती नजर आ रही हैं।

-रिएलिटी शो द अलायंस में पायल गेमिंग को काफी एक्सपोजर मिला है। लोगों ने शो में पायल को काफी पसंद किया है। आपको बता दें कि एक समय था जब पायल गेमिंग को लोग केवल सोशल मीडिया पर ही जानते थे लेकिन अब वह टीवी पर आ चुकी हैं और फेमस भी हो गई हैं।

डीपफेक का शिकार हुई थीं पायल गेमिंग

जानकारी के अनुसार पायल गेमिंग की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। डीपफेक वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने पायल गेमिंग के बारे में खूब सर्च किया था। डीपफेक की वजह से पायल को खूब फेम भी मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+