Mithya Trailer: 'तथ्य, कथ्य और सत्य की कहानी है मिथ्या', हुमा-अवंतिका के बोल्ड अंदाज ने खींचा ध्यान
नई दिल्ली, 02 फरवरी। इंतजार खत्म, 'मिथ्या' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, हुमा कुरैशी और भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी के बोल्ड अंदाज और संवाद ने लोगों को क्रेजी बना दिया है। आपको बता दें कि साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिथ्या' की वेब सीरीज 18 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सीरीज को छह भाग में ZEE5 पर दिखाया जाएगा।

'तथ्य, कथ्य और सत्य'
आपको बता दें कि इस सीरीज के निर्देशक रोहन सिप्पी हैं और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज के जरिए ही अवंतिका भी ओटीटी पर अपना डेब्यू करने जा रही है। ये सीरीज 'तथ्य, कथ्य और सत्य' की कहानी कहती है।

हुमा कुरैशी एक हिंदी साहित्य के प्रोफेसर के रोल में हैं
इसमें हुमा कुरैशी एक हिंदी साहित्य के प्रोफेसर के रोल में हैं, उनके किरदार का नाम जूही है। जबकि अवंतिका उनकी छात्रा के रोल में हैं, जिनके करेक्टर का नाम है रिया राजगुरु। पहले तो दोनों के बीच एक टीचर और छात्रा के बीच का रिलेशन होता है लेकिन बाद में दोनों कब एक-दूसरे के लिए खतरा बन जाते हैं, ये दोनों को ही पता नहीं चलता है और दोनों के बीच मतभेद एक डर्टी गेम का हिस्सा बन जाते हैं।

'ये सीरीज हर किसी को बांधकर रखेगी'
इस सीरीज की तारीफ करते हुए हुमा ने खुद को लकी बताया। उन्होंने कहा कि ' पहली बार हिंदी प्रोफेसर की भूमिका निभाना बहुत ही रोमांचकारी रहा,रोहन सिप्पी, गोल्डी बहल और सभी कलाकारों के साथ काम करना मेरी खुशकिस्मती है, उम्मीद करती हूं कि ये सीरीज हर किसी को बांधकर रखेगी।'

'मिथ्या एक नाटकीय थ्रिलर है'
तो वहीं रोहन सिप्पी ने कहा, 'मिथ्या एक नाटकीय थ्रिलर है, जो एक विश्वविद्यालय की कहानी कहती है , जहां ज्ञान और सच्चाई का पीछा किया जाता है, लेकिन प्रत्येक चरित्र एक दूसरे को, हमें और अंततः खुद को धोखा देता है ... हमें उम्मीद है कि मिथ्या दर्शकों की सीट से बांधे रखेगी क्योंकि इसमें लगातार ट्विस्ट, टर्न, खुलासे होते रहेंगे।'
'मैं अपनी इस सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूं'
तो वहीं अपनी पहली सीरीज के लिए काफी उत्साहित अवंतिका दासानी ने कहा, 'मैं अपनी इस सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूं। मिथ्या मेरा पहला प्रोजेक्ट है और ये किसी सपने के सच होने जैसा है। इस सीरीज में काम करते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।'
यहां देखें ट्रेलर












Click it and Unblock the Notifications