मिथुन की बहू मदालसा शर्मा के साथ 17 साल की उम्र में हुई ऐसी घिनौनी हरकत, दशकों बाद बयां किया दर्द
अभिनेत्री मदालसा शर्मा, जो दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय सिनेमा से की थी। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा और तेजी से पहचान बनाई। हालांकि, कुछ वर्षों के भीतर ही उन्होंने साउथ फिल्मों से दूरी बनाकर बॉलीवुड की ओर रुख किया।

परिवार से दूरी और असहज अनुभव बने वजह
हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मदालसा ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री छोड़ने के पीछे कई निजी कारण थे। उन्होंने कहा, "मैं बहुत छोटी थी और ज्यादातर समय हैदराबाद, चेन्नई और रामोजी फिल्म सिटी में रहती थी। इससे घर और परिवार से दूरी महसूस होती थी, इसलिए मैंने मुंबई लौटने का फैसला किया।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगा कि इतने साल साउथ में काम करने के बाद अब मुंबई को मौका देने का समय है।" मदालसा ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ नकारात्मक अनुभवों और असहज पलों ने उनके इस निर्णय को मजबूत किया।
कास्टिंग काउच पर बोलीं मदालसा
अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच जैसे संवेदनशील विषय पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "ऐसे हालात केवल फिल्म इंडस्ट्री में नहीं, बल्कि हर पेशे में कभी-कभी सामने आते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि फिल्म जगत में यह अधिक चर्चा का विषय बन जाता है।"
उन्होंने बताया कि उन्हें एक बातचीत के दौरान असहज महसूस हुआ, जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर किया। "मुझे कोई बुरा अनुभव नहीं हुआ, लेकिन एक बातचीत ने मुझे इतना अनकंफर्टेबल कर दिया कि मैंने वहीं से लौट आने का निर्णय लिया। मैं सिर्फ 17 साल की थी और उस समय समझ पाना मुश्किल था।"
मुंबई लौटकर बॉलीवुड पर किया फोकस
उस घटना के बाद मदालसा ने तय किया कि वह वही काम करेंगी जो उन्हें सुकून दे और अपने परिवार के करीब रहेंगी। उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया और 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग मास्टर' से डेब्यू के बाद हिंदी फिल्मों जैसे 'सम्राट एंड कंपनी', 'दिल साला सनकी', और 'करतूत' में अभिनय किया।
टीवी शो 'अनुपमा' से मिली पहचान
मदालसा को असली पहचान टीवी शो 'अनुपमा' से मिली, जहां उनके अभिनय को खूब सराहा गया। 2018 में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती से शादी की और अब वह अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications