स्टेज पर फूट फूटकर रोने लगे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- मैं फुटपाथ पर खाली पेट सोता था...
Mithun Chakraborty Viral Video: मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रोते हुए नजर आ रहे है।
Mithun Chakraborty Viral Video: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टरों में से एक मिथुन चक्रवर्ती की एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। लोग आज भी उनके सिग्नेचर पोज की एक्टिंग करते रहते हैं। मिथुन चक्रवर्ती की गिनती आज बॉलीवुड के उन स्टार्स में होती है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को दुनिया भर में पहुंचाया है। आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में फिल्म 'मृगया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं मिथुन चक्रवर्ती के नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है क्योंकि वह एकमात्र ऐसे एक्टर हैं, जिनकी एक साल में (1989 में) 19 फिल्में रिलीज हुई थीं। आज के समय में भी मिथुन चक्रवर्ती की फैन फॉलोइंग देखने लायक है लेकिन क्या आपको पता है कि अपने स्ट्रगल के दिनों में उन्होंने कितनी परेशानियों का सामना किया था।

स्ट्रगल के दिनों को याद कर रो पड़े मिथुन चक्रवर्ती
हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रोते हुए नजर आ रहे है। आपको बता दें कि एक वक्त था जब हर कोई उनके साथ काम करने के सपने देखता था। लेकिन अपने स्ट्रगल के दिनों में मिथुन चक्रवर्ती को उनके स्किन के रंग के लिए बेइज्जत किया जाता था। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के स्टेज पर अपने संघर्ष के दिनों को याद कर रो पड़े।

स्टेज पर इमोशनल हुए मिथुन दा
इस रिएलिटी शो में मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में न तो उनके पास खाने के लिए कुछ था और न ही सोने के लिए सिर पर छत थी। वह कई दिनों तक फुटपाथ पर सोए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि इन बातों को बताते ही मिथुन चक्रवर्ती फूट फूटकर रोने लगते हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ सहा, वह नहीं चाहते कि उस दर्द से जिंदगी में कोई और गुजरे। यही कारण है कि मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते कि उनकी जिंदगी पर कभी भी कोई फिल्म बने।

वायरल हो रहा है मिथुन चक्रवर्ती के रोने का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती कहते हैं- मैं कभी नहीं चाहता कि मेरे जीवन में जो कुछ हुआ है, उससे कोई और गुजरे। हर किसी ने अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ संघर्ष देखा है और कठिन दिनों में संघर्ष किया है, लेकिन मुझे हमेशा मेरे स्किन के रंग के लिए ताने मारे जाते थे। मेरे स्किन के रंग के कारण मुझे कई सालों तक अपमानित किया गया।

'मुझे खाली पेट सोना पड़ता था'
मिथुन चक्रवर्ती ने आगे बताया- मैंने ऐसे दिन भी देखे हैं जब मुझे खाली पेट सोना पड़ता था और मुझे बहुत भूख लगती थी लेकिन मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं होता था। पैसे नहीं होते थे तो मैं रोते-रोते ही सो जाता था। कई बार ऐसे भी दिन गुजरे थे जब मुझे ये सोचना पड़ता था कि मुझे अगली बार खाने को मिलेगा या नहीं। मेरा अगला खाना क्या होगा और मैं कहां सोऊंगा? मैं कई दिनों तक फुटपाथ पर भी सोया हूं।

'लोगों को मानसिक रूप से तोड़ देगी मेरी कहानी'
मिथुन चक्रवर्ती ने ने कहा- मेरे जीवन की कहानी किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ सकती है, इसलिए मैं नहीं चाहता कि मेरी लाइफ पर बायोपिक बनाई जाए। उन्होंने कहा- मैं सही में नहीं चाहता कि मुझ पर कोई फिल्म बने। मेरी कहानी कभी किसी को प्रेरित नहीं करेगी बल्कि यह कई लोगों को मानसिक रूप से परेशान कर देगी। लोगों को उनके सपनों को हासिल करने से हतोत्साहित करेगी।

मैंने हीरो बनने के लिए खूब संघर्ष किया है
वायरल हो रहे वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- मैं नहीं चाहता कि किसी के साथ कभी भी ऐसा कुछ हो। अगर मैं संघर्ष कर सकता हूं तो कोई और भी कर सकता है। मैंने इस इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए काफी लड़ाइयां लड़ी हैं। मैं लेजेंड इसलिए नहीं हूं कि मैंने हिट फिल्में दी हैं, मैं लेजेंड इसलिए हूं क्योंकि मैंने अपने जीवन के सभी दर्द और संघर्षों को हंसकर पार कर लिया है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर
मिथुन चक्रवर्ती ने 80 और 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनका यूनीक डांस स्टाइल भी लोगों में काफी फेमस है। मिथुन चक्रवर्ती ने 'डिस्को डांसर', 'वारदात', 'बॉक्सर' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की है और इन फिल्मों को लोगों ने आज भी याद रखा है। आखिरी बार मिथुन चक्रवर्ती फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। अब जल्द ही वह 'प्रजापति' और 'बाप' फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'बाप' में उनके साथ संजय दत्त, सनी देओल और जैकी श्रॉफ भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications