मिथुन चक्रवर्ती की बढ़ी मुश्किलें, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड अभिनेता से भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ कोलकाता से सटे बिधाननगर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने पिछले महीने उत्तर 24 परगना जिले में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण दिया।
यह शिकायत मिथुन चक्रवर्ती के उस भाषण को लेकर दर्ज की गई है, जो उन्होंने 27 अक्टूबर को भाजपा के एक कार्यक्रम में दिया था। इस कार्यक्रम का आयोजन सॉल्ट लेक के ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर (EZCC) में हुआ था, और इसके बाद बिधाननगर साउथ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हुए मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा के हुए कार्यक्रम में फिल्मी स्टाइल में कुछ ऐसा कह दिया जिसे भड़काऊ माना जा रहा है। एक्टर ने कहा, 'तुम हमारे डाल का एक फल तोड़ोगे तो हम चार तोड़ेंगे।' मिथुन के इस बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया और पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है।
मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें इस साल दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था, ने 27 अक्टूबर को कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद "मसनद" (राजगद्दी) पश्चिम बंगाल में भाजपा की होगी, और इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूँ कबीर के उस बयान का संदर्भ भी दिया था, जिसमें उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के दौरान डराने-धमकाने की बात की थी। मिथुन ने चेतावनी दी कि कोई भी भाजपा के मतदाताओं को वोट न डालने के लिए दबाव बनाने की कोशिश न करे। उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस तरह के प्रयासों का सामना करें।
बता दें कि, इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे, जो पश्चिम बंगाल में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के लिए आए थे। पुलिस की मानें तो अब तक मिथुन को पुछताछ के लिए नोटिस नहीं भेजा है, जल्द ही वह एक्टर के खिलाफ एक्शन लेंगे।
ये भी पढ़ें: Mithun Chakraborty ने इंडस्ट्री में ऐसे जमाई अपनी धाक, बेहद इंस्पिरेशनल है एक्टर की जर्नी












Click it and Unblock the Notifications