Mission Raniganj Teaser: 'मिशन रानीगंज' का टीजर रिलीज, कोलफील्ड्स में फंसे 65 माइनर्स को बचाएगें अक्षय कुमार
Mission Raniganj Teaser Out: बॉलीवुड में आने वाले कुछ महीनों में कई दमदार फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। वहीं इस बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं। फिलहाल उनकी इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते नजर आएगें।
'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का टीजर रिलीज
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के टीजर में अक्षय कुमार माइनिंग करते हुए लोगों को बचाने की कोशिश में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि अचानक बारिश होने की वजह से ये लोग कोल माइन में फंस जाते हैं। वहीं कोल माइन के बहर मौजूद ज्यादातर लोगों को लगता है कि अंदर फंसे सभी लोग जिंदा नहीं बच पाएंगे।

अक्षय कुमार बने इंजीनियर जसवंत सिंह गिल
इस फिल्म में अक्षय कुमार इंजीनियर जसवंत सिंह के रोल में नजर आएंगे जो टीजर में कहते हैं कि कोल माइन के अंदर फंसे 65 लोगों में से अगर कोई एक भी जिंदा हो तो उसे बचाने की कोशिश की जानी चाहिए। इस फिल्म में माइन के अंदर फंसे लोगों को बचाने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का टीजर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 1989 ने एक व्यक्ति ने गजब की हिम्मत दिखाई और कई जिंदगियां बचा लीं। भारत के असली हीरो की ये कहानी जरूर देखें। देखें ट्रेलर-
6 अक्टूबर को रिलीज होगी ये फिल्म
इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आएंगे। फिल्म आगामी 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई हैं। फिल्म की कहानी जिस खास व्यक्ति पर आधारित है वह इंजीनियर जसवंत सिंह गिल है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित इस सिख व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना अकेले एक कोयले की खान में फंसे लोगों को बचाया था।












Click it and Unblock the Notifications