MI BO Collection Day 5: टॉम क्रूज की पॉपुलैरिटी में भारी गिरावट, 50 करोड़ रुपये कमाने में निकला दम

Mission Impossible The Final Reckoning Day 5: टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अभी तक महज 49 करोड़ रुपये कमाए हैं। टॉम क्रूज की भारत में पॉपुलरैटी अच्छी है, ये मिशन इम्पॉसिबल सीरीज का आखिरी पार्ट भी है। बावजूद इसके फिल्म को 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है।

sacnilk.com के मुताबिक 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' ने पांचवें दिन 4.71 करोड़ रुपये कमाए हैं। (फिल्म ने इंग्लिश में सबसे ज्यादा 2.84 करोड़ रुपये कमाए हैं) चौथे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। तीसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये, पहले दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई कमाई है। फिल्म का कुल कलेक्शन 49.81 करोड़ रुपये हो गया है।

Mission Impossible The Final Reckoning Day 5

फिल्म की कहानी की बात करें तो, इस बार ईथन हंट का मुकाबला AI से होने जा रहा है। पिछले पार्ट में कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होती है। AI दुनियाभर के डिजिटल सिस्टम को खत्म कर रहा है। इससे दुनिया को बचाने के लिए ईथन लड़ता है। यही मोटा माटी इस पार्ट की कहानी है। लेकिन इन सबके बीच टॉम हैरतअंगेज स्टंट भी करते नजर आएंगे। जो दर्शकों को एक खास एक्सपीरिएंस देता है। यही वजह भी है कि टॉम की फिल्मों को भारतीय दर्शक भी पसंद करते हैं। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज (Tom Cruise) के अलावा हैली एटवेल, विंग रहाम्स, साइमन पेग और एंजेला बैसेट जैसे एक्टर्स हैं। इसे क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फ्रैंचाइज के चार पार्ट डायरेक्ट किए हैं।

बता दें, अमेरिका से 6 दिन पहले भारत में रिलीज हुई है। ये फिल्म अमेरिका में 23 मई को रिलीज होगी। 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का इंतजार भारत में बड़ी भी बेसब्री से हो रहा था। टॉम की इस फिल्म फ्रैंचाइज का सातवां पार्ट 2023 जुलाई में रिलीज हुआ था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर खूब कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 120 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे कई सिनेमाघर फिर से उठ खड़े हुए थे। हालांकि मौजूदा कलेक्शन देखते हुए फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद नहीं लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+