Miss Universe 2023 Live Streaming: जानें कब और किस चैनल पर देख सकते हैं फ्री लाइव
Miss Universe 2023 इस बार देखना बहुत ही रुचिकर होगा क्योंकि 2022 में भारत से चुनी गई मिस यूनिवर्स हरनाज संधू इस प्रतियोगिता को जीतने वाल सुंदरी को ताज पहनाएंगी।भारत में लाइव प्रसारण कुछ चुनिंदा प्लेटफार्म पर ही होगा।

Miss Universe 2023 का आयोजन न्यू ऑरलियन्स में आयोजित हो रहा है। 14 जनवरी को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता के दिन जहां विजेता को वर्तमान मिस यूनिवर्स हरनाज संधू , जो भारत से हैं वो 2023 की मिस यूनिवर्स को अपना ताज पहनाएंगी। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के देशों की 86 सुंदरियां भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व 'मिस यूनिवर्स इंडिया' दिविता राय कर रही है जो मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ताज पाने वाले कन्टेस्टेंट में मजबूत दावेदार है। मिस यूनिवर्स के फाइनल डे पता चला कि भारत दोबारा ये ताज आ रहा है या नहीं। चुंकि 2023 में भारत की हरनाज मिस यूनिवर्स का ताज जीती थीं तो इस बार हर भारतीय की निगाहें इस प्रतियोगिता पर टिकी हुई है। आइए जानते हैं कब और कहां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का लाइव हम भारतीय घर बैठे देख सकते हैं?

जानें कहां और कब हो रही है मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता
मिस यूनिवर्स 2023 के ताज की लड़ाई में 86 से अधिक आमने-सामने होंगी। 71वां वार्षिक मिस यूनिवर्स शनिवार, 14 जनवरी, 2023 को आयोजित हो रहा है। एक बार फिर दुनिया भर की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन लुइसियाना के न्यू ऑरलियन्स में अर्नेस्ट एन मोरियल कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है।

मिस यूनिवर्स इंडिया' दिविता राय भारत का कर रही प्रतिनिधित्व
इस सौन्दर्य प्रतियोगिता के जीतने वाली सुंदरी को वर्तमान मिस यूनिवर्स - भारत की हरनाज संधू अपना ताज उतारकर पहनाएगी। याद रहे 13 दिसंबर, 2021 को हरनाज संधू ने मिस यूनिसर्व प्रतियोगिता जीत कर ताज अपने नाम किया था। 'मिस यूनिवर्स इंडिया' दिविता राय भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

भारत में 15 तारीख को सुबह देख सकते हैं ये प्रतियाेगिता
मिस यूनिवर्स की मेजबान मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो और 'द रियल' स्टार जीनिन माई जेनकिंस हैं। भारत के समय के अनुसार मिस यूनिवर्स 2023 रविवार सुबह यानी 15 जनवरी को सुबह 6:30 बजे होगा। ईस्टर्न टाइम के मुताबिक, ब्यूटी पेजेंट शनिवार शाम यानी 14 जनवरी को रात 8 बजे आयोजित किया जाएगा।

भारत में इन चैनलों पर देख सकते हैं मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता
न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में अर्नेस्ट एन मोरियल कन्वेंशन सेंटर शो को प्रसारित करेगा और भारत में दर्शक VIACOM 18 के वूट पर मिस यूनिवर्स 2023 का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं या इसे JKN18 चैनल के आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर देख सकते हैं। भारत से बाहर के लोग रोकू चैनल की वेबसाइट पर शाम 7 बजे ईटी या उसी समय टेलीमुंडो पर स्पैनिश में लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। मिस यूनिवर्स YouTube चैनल बुधवार, 18 जनवरी, 2023 को रात 10 बजे ET पर मिस यूनिवर्स नेशनल कॉस्ट्यूम शो स्ट्रीम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications