Miss Universe Harnaaz Sandhu : हरनाज की जीत पर उर्वशी ने क्यों कहा- 'राष्ट्र से बढ़ कर कोई धर्म नहीं होता'
नई दिल्ली, 15 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 का ताज हरनाज कौर संधू के सिर सजा है, पूरे 21 साल बाद इस खिताब की वापसी इंडिया में हुई है। हरनाज की जीत का जश्न पूरा भारत बना रहा है तो वहीं दूसरी ओर हरनाज की जीत पर भारत की पूर्व मिस इंडिया उर्वशी रोतैला ने ऐसी बात इंस्ट्रागाम पर लिखी, जिसकी चर्चा देश-विदेश में होने लगीं। दरअसल उर्वशी ने अपने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'राष्ट्र से बढ़ कर कोई धर्म नहीं होता, I SWEAR I PROMISED MYSELF I WONT......I'M SORRY ...WITNESSING SUCH A HISTORICAL NIGHT'

'राष्ट्र से बढ़ कर कोई धर्म नहीं होता'
इसी के साथ ही उर्वशी ने उस वीडियो को शेयर किया जिसमें वो हरनाज के मिस यूनिवर्स बनते ही इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से जीत के आंसू छलक पड़ते हैं। आपको बता दें कि उर्वशी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सिलेक्शन कमिटी में मौजूद थीं। उर्वशी की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है और लोग जमकर हिंदुस्तान की इस सुंदरी की तारीफ कर रहे हैं।

उत्तराखंड की बेटी हैं उर्वशी
आपको बता दें कि उत्तराखंड की कुंभ नगरी हरिद्धार में जन्म लेने वाली उर्वशी रोतैला खुद भारत की एक जानी-मानी मॉडल और अभिनेत्री हैं। बेपनाह हुस्न की मल्लिका उर्वशी अक्सर अपनी सोशल पोस्ट के कारण चर्चित रहती हैं।

जीते हैं बहुत सारे खिताब
मॉडलिंग का शौक बचपन से रखने वाली उर्वशी ने 15 साल की उम्र में Miss Teen India (2009), 17 साल की उम्र में Miss Asian Supermodel India ( 2011 ), उसी साल Indian Princess, Miss Tourism Queen of the Year International World 2011 का खिताब जीता था।
साल 2012 में प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा था
और इसके बाद उन्होंने साल 2012 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी भाग लिया था लेकिन उनकी उम्र कम होने के कारण उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था।लेकिन उर्वशी ने हार नहीं मानी और उन्होंने साल 2015 में फिर से प्रतियोगिता जीता और खिताब अपने नाम किया।
पहली फिल्म सिंह साहब द ग्रेट
उर्वशी ने साल 2013 में सन्नी देयोल की फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद इन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में काम किया है इसके बाद 'यो यो' हनी सिंह की इंटरनेशनल विडियो एल्बम Love Dose में भी काम किया था।

हरनाज कौर ने रचा इतिहास
70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की हरनाज कौर पहला मुकाम हासिल करके इतिहास रचा है। इस प्रतियोगिता में मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर और मिस साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर रहीं। हरनाज की उम्र 21 साल है और उन्हें एक्टिंग, सिंगिंग, डांसिंग, योगा, स्विमिंग, घुड़सवारी और कुकिंग का शौक है।












Click it and Unblock the Notifications