'मिर्जापुर 3' से लेकर 'ककुड़ा' तक, जुलाई 2024 में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

July OTT Release: आज के समय में लोगों को फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज पसंद आने लगी है। लोगों की मानें तो वेब सीरीज में ओरिजिनल कंटेंट देखने को मिलता है जबकि फिल्में हॉलीवुड या फिर क्षेत्रीय भाषा की मूवीज की कॉपी होने लगी हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने कोई न कोई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। अब जुलाई 2024 में भी कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि जुलाई के महीने में कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी पर रिलीज होंगी।

July OTT Release

मिर्जापुर 3
पंकज त्रिपाठी और अली फजल की दमदार वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस सीरीज के पहले दो पार्ट सुपरहिट साबित हुए थे जिसके बाद से तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मिर्जापुर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली है।

वाइल्ड वाइल्ड पंजाब
वरुण शर्मा, सनी सिंह, पत्रलेखा और जस्सी गिल की फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ज पंजाब' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो रहा है। वरुण शर्मा ने एक बार फिर कॉमेडी टाइमिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। ये फिल्म आगामी 10 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

कमांडर करण सक्सेना
गुरमीत चौधरी एक बार फिर फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इस बार वो रॉ के एजेंट बनकर स्क्रीन पर नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में गुरमीत एजेंट 'कमांडर करण सक्सेना' के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज आगामी 8 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

ककुड़ा
सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की फिल्म 'ककुड़ा' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म आगामी 12 जुलाई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। ये एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है जिसे देखने के लिए लोग बेताब नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+