Mirzapur 3 में किस एक्टर ने ली कितनी फीस? कालीन भैया की फीस सुन पकड़े लेंगे माथा
Mirzapur 3 Starcast Fees: बॉलीवुड के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी और अली फजल की दमदार वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। इस सीरीज के पहले दो पार्ट सुपरहिट साबित हुए थे जिसके बाद से तीसरे पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मिर्जापुर 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 5 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाली है।
'मिर्जापुर 3' में स्टारकास्ट की फीस
मेकर्स के अनुसार इस बार कहानी में कुछ बदलाव किए गए हैं। खबर है कि वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' में दिव्येंदु शर्मा के किरदार मुन्ना भैया को नहीं दिखाया जाएगा। इसके अलावा पंचायत वेब सीरीज के सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार 'मिर्जापुर 3' में कैमियो करते नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज में नजर आने वाले एक्टरों ने कितनी फीस ली है।

रसिका दुग्गल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शानदार एक्ट्रेस रसिका दुग्गल मिर्जापुर वेब सीरीज में बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आई हैं। रसिका को मिर्जापुर 2 के प्रति एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये मिले थे जबकि इस बार मिर्जापुर 3 में उन्हें प्रति एपिसोड करीब 5 लाख रुपए की फीस दी गई है।
अली फजल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अली फजल को मिर्जापुर 2 के प्रत्येक एपिसोड के लिए लगभग 12 लाख रुपये की फीस मिली थी जबिक इस बार उन्हें प्रति एपिसोड करीब 15 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
पंकज त्रिपाठी
मिर्जापुर वेब सीरीज के सबसे सीनियर एक्टर पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मिर्जापुर 2 के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये लिए थे जबकि इस बार उन्हें करीब 15 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।
श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी मिर्जापुर वेब सीरीज में गोलू की भूमिका निभाती हैं। एक्ट्रेस ने मिर्जापुर 2 के प्रति एपिसोड लगभग 2.20 लाख रुपये की फीस ली थी जो कि इस बार करीब 4 लाख रुपए हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications