Mirai Box Office Collection: तेजा सज्जा की फिल्म की जबरदस्त कमाई जारी, 'मिराई' ने दूसरे दिन छापे करोड़ों रुपये
Mirai Box Office Collection Day 2: तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका असर फिल्म के कलेक्शन में देखने को मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। तेजा की यह पैन इंडिया फिल्म न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी पसंद आ रही है।

फिल्म 'मिराई' ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म की कमाई हिंदी में वर्जन में काफी कम हुई थी। अब दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जिससे पिक्चर का कुल कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मेकर्स को और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड में और शानदार कमाई करेगी। कमाई के मामले में 'मिराई' ने तेजा सज्जा की पिछली फिल्म 'हनुमान' का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब है। वहीं, इस फिल्म का कुल बजट 60-70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म जल्द ही अपने बजट का पैसा पूरा निकाल लेगी। फिल्म की मूल भाषा तेलुगू है और इसके हिंदी संस्करण के वितरण का जिम्मा करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने संभाला है। मिराई को कार्तिक गट्टामनेनी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म फैंटेसी एडवेंचर जॉनर की है। इसमें तेजा सज्जा के साथ मनचू मनोज और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में हैं।
पीपुल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद के प्रोडक्शन में बनी 'मिराई' की कहानी एक युवा योद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे 9 पवित्र ग्रंथों की रक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, जिनकी शक्ति मनुष्यों को देवताओं में बदलने में सक्षम है। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक फैंटेसी स्टाइल में प्रस्तुत किया गया है, जिससे एक अलग किस्म की कहानी सामने आती है।












Click it and Unblock the Notifications