शादी के एक साल बाद ही पति शाहिद कपूर से अलग होना चाहती थीं मीरा राजपूत, आखिर क्या हुई थी बात?
Shahid Kapoor and Mira Rajput: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत बी टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। शाहिद कपूर अक्सर अपनी पत्नी मीरा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। शाहिद और मीरा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी
शाहिद कपूर ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ और मीरा राजपूत से शादी करने को लेकर कई बातें लोगों को बताई हैं। शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि क्यों उन्होंने किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी नहीं की और उसकी जगह उन्होंने दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से अरेंज मैरिज की है।

शाहिद कपूर से अलग होना चाहती थीं मीरा राजपूत
एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि मीरा राजपूत ने साल 2015 में यानी शादी के एक साल बाद ही फिल्म 'उड़ता पंजाब' देखने के बाद एक बड़ा फैसला ले लिया था। इस फिल्म को देखने के बाद मीरा राजपूत ने अपनी शादी के बारे में दूसरी बार सोचने पर विचार किया था।
फिल्म 'उड़ता पंजाब' देखकर डर गई थीं मीरा राजपूत
आपको बता दें कि फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर ने एक रॉकस्टार की भूमिका निभाई थी, जो एक बड़ा ड्रग एडिक्ट था। शाहिद कपूर ने न्यूज 18 को बताया था कि इस फिल्म को देखने के बाद मीरा उनके साथ नहीं रहना चाहती थीं। शाहिद पत्नी मीरा को अपने साथ इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर ले गए थे। हालांकि फिल्म देखने के बाद मीरा उनसे दूर जाने लगी थी।
शाहिद ने मीरा को समझाई थीं ऐसी बातें
शाहिद कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि वह मीरा के रिएक्शन को देखकर हैरान हो गए थे। शाहिद कपूर ने कहा था- हमने अभी-अभी शादी की थी और ये एक अरेंज मैरिज थी, हम एक-दूसरे को अच्छी तरह से नहीं जानते थे। लेकिन मीरा ने मुझसे अचानक ही कहा था कि वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती। शाहिद कपूर ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मीरा को समझाया था कि फिल्म के कैरेक्टर का वास्तविक जीवन में उनसे कोई लेना-देना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications