गोभी के अचार के चलते एयरपोर्ट पर बुरी फंसी मीरा राजपूत, सिक्योरिटी वालों ने किया ऐसा काम
Mira Rajput Airport Incident: शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया कि उनको एक खास चीज के लिए एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था।

Mira Rajput Airport Incident: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मीरा राजपूत अपने फैशनेबल फोटोशूट्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं ताकि वह ट्रेंड में बनी रह सकें। मीरा राजपूत को फैंस के साथ बातें करना और तस्वीरें शेयर करना बहुत पसंद है। हाल ही में मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में मीरा ने एक तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्हें एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया था और उनके साथ वहां क्या क्या हुआ।

एयरपोर्ट पर मीरा राजपूत को रोका गया
शाहिद कपूर की रियल लाइफ वाइफ मीरा राजपूत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को बताया कि उनको एक खास चीज के लिए एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान रोक लिया गया था। लेकिन फिर उनके बैग से ऐसी चीज निकली जिसे देखकर वहां मौजूद गार्ड्स हंसने लग गए थे।

चेकिंग के दौरान बैग से निकला अचार
आपको बता दें कि मीरा राजपूत क्रिसमस के मौके पर अपनी मां से मिलने के लिए दिल्ली जा रही थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान मीरा राजपूत को सिक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से गोभी और शलगम का अचार निकला। अचार देखकर वहां मौजूद सभी गार्ड्स हंस पड़े और बाद में उन्हें जाने दिया।
मीरा राजपूत ने शेयर किया पोस्ट
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बंद जार बोतल की तस्वीर शेयर की है और लिखा है- जब आपको एयरपोर्ट पर घर का बना खाना ले जाने के लिए लोग रोक दिया जाए। यह गोभी-शलगम का अचार है। इसे देख लोगों को पता चल जाता है कि आप पंजाबी हैं। इसके बाद अधिकारी लोग हंसने लगे और कहा अचार ही है, मैडम को जाने दो।

मीरा ने दिल्ली में मनाया क्रिसमस
जानकारी के अनुसार इस बार मीरा राजपूत ने अपना क्रिसमस दिल्ली में अपनी मां के साथ मनाया। उनका क्रिसमस इस बार खुशियों से भरा रहा। मीरा राजपूत इस बार क्रिसमस पर अपने मायके पहुंची थीं। इस खास दिन पर मीरा ने सोशल मीडिया पर पति शाहिद कपूर संग एक प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- मेरे और मेरे सांता की तरफ से क्रिसमस की बधाई। हमारे दोनों बच्चे अपने गिफ्ट और पजामों में व्यस्त हैं। मीरा की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

शाहिद और मीरा के लविंग कपल्स
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने कुछ समय पहले यूरोप में जमकर छुट्टियों का मजा लिया था। यूरोप में दोनों की वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। लोगों को ये वीडियोज और तस्वीरें खूब पसंद आई थीं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा कपूर बॉलीवुड के फेमस लविंग कपल्स में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications