Minissha Lamba ने साजिद खान को कहा "जानवर", मी टू मूवमेंट को लेकर बोल दी मन की बात
एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने मी टू मूवमेंट के बारे में बात करते हुए साजिद खान को जानवर बोला है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो कैसे एक्ट्रेस बनी।

Minissha Lamba On Sajid Khan: एक्ट्रेस मिनिषा लांबा जो लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं उन्होंने मी टू मूवमेंट के बारे में बड़ी बात बोली। इसके साथ ही उन्होंन साजिद खान जो कि हाल ही में बिग बॉस से खुद बाहर हो गए है उन्हें एक्ट्रेस ने जानवर बताया है। बता दें बिग बॉस जब साजिद खान ने एंट्री की थी उसके पहले कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मी टू मूवमेंट के दौरान साजिद खान का नाम खूब सुर्खियां बना था। वहीं अब मिनिषा लांबा ने साजिद खान को जानवर होने का आरोप लगाया है।
साजिद खान और मी टू को लेकर बोली ये बात
मिनिषा लांबा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में में मी टू मूवमेंट के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने साजिद खान को जानवर कहा। मिनिषा से बिग बॉस, साजिद खान और मी टू मूवमेंट के चल रहे सीजन के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा मी टू मूवमेंट महिलाओं के बारे में दुनिया भर में बातचीत को बदलने में बहुत महत्वपूर्ण है और रहा है। यह सिर्फ एक क्रांति थी जो उस कगार पर थी जो घटित होने की प्रतीक्षा कर रही थी। इसे बस एक उबाल की जरूरत थी, कि दुनिया को बदलने के लिए एक तबाही और यही क्रांति है। इसी के साथ एक्ट्रेन ने कहा जिस जानवर (साजिद खान) के बारे में आप बात कर रहे हैं, उसके बारे में जितना कम हो उतना अच्छा है।
मिनिषा लांबा बिग बॉस सीजन 8 में लिया था हिस्सा
बता दें मिनिषा लांबा ने 2005 में शूजीत सरकार की फिल्म यहां से अपने अभिनय की शुरुआत की। बाद में वह हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, बचना ऐ हसीनों, किडनैप और भेजा फ्राई 2 जैसी फिल्मों में दिखाई दीं। मिनिषा रियलिटी शो बिग बॉस 8 का भी हिस्सा रहीं हैं।
बिग बॉस से खुद बाहर हुए थे साजिद खान
साजिद खान ने हाल ही में बिग बॉस 16 खुद बाहर हुए हैं। बिग बॉस से निकलते समय साजिद ने अपने हाथ जोड़े और आंसू भरी आंखो से कहा था जो मेरे किसी से भी झगडे हो, हाथ जोड़के माफ़ी मांगता हूं, लेकिन आप लोगो का बहुत सपोर्ट रहा। साजिद खान ने रितेश देशमुख, शहनाज़ गिल, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम अभिनीत अपनी आगामी फिल्म, 100 प्रतिशत की शूटिंग के चलते बिग बॉस के घर से खुद बाहर आए हैं।
Recommended Video

मिनिषा लांबा पत्रकार बनना चाहती थीं
मिनिषा काफी सालों से फिल्मों से दूर हैं उन्होंने अपने इसी इंटरव्यू में कहा वो पत्रकार बनना चाहती थी और बाद में बेहतरीन अवसर मिलने के कारण फिल्मों में आ गई। एक्ट्रेस ने कहा "मेरे पास उस तरह का मार्गदर्शन नहीं था जिसकी मुझे उस समय आवश्यकता थी। मैंने सब कुछ अपने दम पर किया और जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं समझदार हो जाती हूं। निश्चित रूप से अगर मुझे इसे दोबारा करना होता, तो मैं कुछ चीजें अलग तरीके से करती।
-
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications