कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में अब सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आएंगे ये एक्टर, पहचानना होगा मुश्किल

अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमण, कंगना रनौत की पीरियड ड्रामा फिल्म “इमरजेंसी” में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका फैंस का दिल जीतने आ रहे हैं। जिसका फर्स्ट लुक अब सामने आ चुका है।

मुंबई, 25 अगस्त: कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' में अब तक कई दिग्गज अभिनेताओं की एंट्री हो चुकी है। लगातार एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इन एक्टर्स के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर रही हैं। अब एक बार फिर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए एक और नए किरदार का खुलासा किया है। ये किरदार कोई औऱ नहीं बल्कि अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमण हैं जिनका लुक रिवील हुआ है।

kangana ranaut

मिलिंद इस किरदार में आएंगे नजर
इस पोस्ट में मिलिंद सोमन का लुक देखने लायक है। पोस्टर देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, फिल्म में वो सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने वाले हैं। मिलिंद का ये लुक फैंस को फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड कर सकता है। पोस्टर को शेयर करते हुए, कंगना रनौत ने लिखा, "डायनैमिक मिलिंद सोमन को सैम मानेकशॉ के रूप में प्रस्तुत करते हुए खुशी हो रही है"।

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट
कंगना रनौत ने आगे लिखा, "वह व्यक्ति जिसने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत की सीमाओं को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जिसकी सेवा उसकी ईमानदारी के रूप में प्रतिष्ठित थी; एक आकर्षक, एक युद्ध नायक और इमरजेंसी में एक दूरदर्शी नेता"।

मिलिंद ने दिया ऐसा रिएक्शन
कंगना रनौत के इस पोस्ट पर खुशी जताते हुए उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "कंगना रनौत के डायरेक्शन 'इमरजेंसी' का हिस्सा बनने और सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं, वह व्यक्ति जिसने अपनी बुद्धि और वीरता के साथ, 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत को जीत दिलाई!"

एक्ट्रेस ने रिवील किए थे लुक
बता दें कि, इससे पहले कंगना रनौत ने फिल्म में खुद का भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लुक में पोस्टर शेयर किया था। इसके बाद उन्होंने अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े का लुक भी शेयर किया था। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। फिल्म इमरजेंसी अगले साल 2023 में रिलीज होने वाली है। जिसके लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+