पत्नी अंकिता के साथ लिपलॉक करते नजर आए Milind Soman, लिखा- Kiss करते वक्त स्वर्ग जैसा महसूस होना चाहिए
मुंबई। मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस और फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस बार मिलिंद अपनी फिटनेस के लिए नहीं बल्कि अपनी पत्नी अंकिता के साथ रोमांटिक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वायरल हो रही फोटो में दोनों लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

अंकिता के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने किया लाइक
मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। अंकिता ने फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि किस करते समय स्वर्ग महसूस होना चाहिए। उनकी इस तस्वीर को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
फैंस ने कमेंट कर कहा- हमें स्वर्ग मत दिखाओ
वहीं फैंस ने कमेंट सेक्शन में कमेंट की बाढ़ लगा दी है। फैंस एक के बाद एक कई कमेंट कर कपल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक फैंस ने गुस्से में लिखा कि हमें स्वर्ग मत दिखाओ... और नर्क के साथ छोड़ दो।
फैंस ने जमकर की तारीफ
वहीं एक यूजर ने लिखा कि सच में आप दोनों एक-दूसरे के लिए बने हो। वहीं दूसरे फैंस ने लिखा कि स्वर्ग इसके अलावा भी महसूस किया जा सकता है। इसी तरह से सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस जोड़ी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो हेटर्स गुस्सा निकाल रहे हैं।
अपनी पत्नी से 26 साल बड़े हैं मिलिंद
मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता से 26 साल बड़े हैं। जब मिलिंद सोमन 52 साल के थे तो उन्होंने 26 वर्षीय अंकिता के साथ सात फेरे लिए थे। अंकिता मिलिंद सोमन की दूसरी पत्नी हैं। इससे पूर्व मिलिंद ने साल 2006 में एक्ट्रेस मायलेनी से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications