'तुम गधों को नहीं रोक सकते?' रणवीर इलाहाबादिया को लेकर ये क्या कह गए मीका सिंह, यूट्यूबर की लगाई लताड़
Mika Singh: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में रणवीर इलाहाबादिया के माता-पिता पर किए गए घटिया सवाल से विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि यूट्यूबर ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में माफी भी मांगी लेकिन सोशल मीडिया पर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी रणवीर पर जमकर निशाना साधा।
गायक मीका सिंह ने शो में दिखाए गए घटिया कंटेंट के लिए आलोचना की है। जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह दर्शकों की जिम्मेदारी है कि वे इन शो को देखने से बचें ताकि इस तरह के कंटेंट को रोकने में मदद मिल सके।

मीका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "मैंने भी ये एपिसोड देखा है। बहुत ही बकवास, बहुत अजीब किस्म की गालियां दी जा रही हैं। कुछ भी बोल रहे हैं। मुझे यकीन है कि इनके फैंस काफी होंगे। हो सकता है ये शो सिर्फ उन्हीं के लिए हो जिन्हें ये पसंद हो।"
मीका ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी ऐसे शो और पॉडकास्ट में अपने गाने प्रमोट करने के लिए भाग नहीं लिया। उन्होंने उन कलाकारों को भी जमकर आलोचना की जो ऐसे शो में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, "इनको रोकने के लिए कोई ना कोई होना चाहिए... मुझे गुस्सा आता है जब मेरा या दिलजीत दोसांझ का शो होता है, तब बहुत से लोग आ जाते हैं देश की रक्षा के लिए। शराब पर गाना मत गाओ, पब्लिक शो में ये मत करो, वो मत करो... तुम लोगों को ये गधे लोग नजर नहीं आते? क्या तुम्हारा फर्ज नहीं बनता, जैसे सिंगर्स या सेलेब्रिटीज को नोटिस भेज देते हो, तो तुम इन गधों को नहीं रोक सकते जो इतना समय से बकवास कर रहे हैं? तुम लोगों का ये फर्ज बनता है।"
बता दें कि, मीका सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सिंगर्स को भेजे गए नोटिस मामले में फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं। बात करें रणवीर की तो उनके जिस बयान को लेकर बवाल मचा वह उन्होंने कंटेस्टेंट से माता-पिता को लेकर बेहद ही घटिया सवाल पूछा था। उन्होंने कहा, "क्या आप चाहेंगे कि आपके माता-पिता हर दिन से##स करें और ये देखें, या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए रोक दें?"
यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद, उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है, जिसमें रणवीर इलाहबदिया, कॉमेडियन समाय रैना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा, आशीष चंचलानी और शो के आयोजक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications