Sidhu Moose Wala की हत्या पर गुस्साए मीका सिंह, बोले- 'मुझे पंजाबी होने पर शर्म...'
फेमस सिंगर मीका सिंह को सिद्धू मूसेवाला की मौत से गहरा असर हुआ है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताकर इसकी नींदा की है।
मुंबई, 30 मई: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार फैंस इस पर शोक जता रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस घटना के बाद से सदमे में हैं। इस बीच अब गायक मीका सिंह ने सिद्धू मूस वाला के निधन पर शोक जताया है। मीका सिंह ने उनके साथ एक पोस्ट शेयर किया और पूरी घटना की नींदा की।

मीका सिंह ने शेयर किया पोस्ट
मीका सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख व्यक्त किया और उनके साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे पंजाबी होने पर गर्व है लेकिन आज मुझे ऐसा कहते हुए शर्म आ रही है। एक युवा प्रतिभाशाली लड़का सिर्फ 28 साल का है, इसलिए लोकप्रिय और उसके आगे ऐसे उज्ज्वल भविष्य के साथ @sidhu_moosewala पंजाब में पंजाबियों द्वारा मारे गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। पंजाब सरकार से अनुरोध है कि कृपया इन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। दिल दहला देने वाला ।
मीका ने शेयर किया सिद्धू के साथ वीडियो
इसके अलावा मीका सिंह ने सिद्धू मूसेवाला के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। मीका सिंह ने वीडियो शेयर कर लिखा, मिस यू भाई. आप बहुत जल्दी चले गए. लोग हमेशा आपका नाम, आपका फेम याद करेंगे। आपने जो इज्जत कमाई है और आपके सभी हिट रिकॉर्ड्स याद किए जाएंगे।
मूसेवाला की कैसे हुई दर्दनाक मौत?
बता दें कि, रविवार 29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला जो कि, पंजाब के पॉपूलर सिंगर थे उनकी हत्या की खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया। 29 मई की शाम को उन्हें कुछ हमलावरों ने 30 राउंड फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।












Click it and Unblock the Notifications