क्या Bigg Boss OTT 3 में हुई मीका सिंह की एंट्री? शो के मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा
Bigg Boss OTT 3 Mika Singh: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन धमाल मचाने के लिए तैयार नजर आ रहा है। इस बार शो में बहुत कुछ अलग होने वाला है। शो के होस्ट इस बार सलमान खान नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनिल कपूर होंगे।
21 जून 2024 से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस ओटीटी 3'
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत आगामी 21 जून 2024 से होगी। फिलहाल खबर आ रही है कि इस शो में बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। अब तक इसके कई कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा हो चुका है।

शो में नजर आ सकते हैं मीका सिंह
वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन के लिए बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह से भी संपर्क किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने के लिए मीका सिंह को मेकर्स ने अप्रोच किया है।
मेकर्स ने मीका सिंह से किया संपर्क
रिपोर्ट में बताया गया है कि शो के मेकर्स को किसी बड़े और फेमस चेहरे की तलाश है। इसके लिए ही मीका सिंह से संपर्क किया गया है। हालांकि इस मामले पर मीका सिंह की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है और न ही कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने आई है।
बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो
गत 10 जून 2024 को बिग बॉस ओटीटी 3 का पहला प्रोमो सामने आया है। इसमें अनिल कपूर का स्वैग देखने लायक है। ये पहली बार है जब अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी जैसा रिएलिटी शओ होस्ट करते नजर आएंगे। शो के प्रोमो वीडियो को जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।
नए प्रोमो में दिखा अनिल कपूर का स्वैग
इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट अनिल कपूर के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए। आगामी 21 जून 2024 को रात 9 बजे से विशेष रूप से जियो सिनेमा ऐप पर देखा जा सकेगा।
एक एपिसोड के लिए अनिल कपूर को मिल रहे हैं 2 करोड़ रुपए
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर कारण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं दूसरे सीजन में होस्ट की भूमिका में सुपरस्टार सलमान खान नजर आए थे। वहीं अब बिग बॉस ओटीटी 3 की कमान अनिल कपूर ने संभाल ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शओ के होस्ट अनिल कपूर को एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications