Michael Jackson: पॉप स्टार माइकल जैक्सन को सताता था मौत का डर, साथ रखते थे डॉक्टर्स की टीम
Happy Birthday Michael Jackson: भले ही कई पॉप स्टार्स ने अपनी पहचान बना ली है। लेकिन आज भी किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन को ही कहा जाता है। वह एक ऐसे स्टार थे जिन्हें दुनिया के कोने-कोने में लोग जानते थे। आज ही के दिन यानि 28 अगस्त 1958 को माइकल जैक्शन का जन्म अमेरिका में इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में हुआ था। वहीं 25 जून 2009 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 50 साल की उम्र में ही पॉप स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं माइकल हमेशा अमर रहना चाहते थे।
माइकल जैक्सन को सबसे ज्यादा जिससे डर लगता था वो थी मौत। उनका देहांत 50 साल की उम्र में हो गया था लेकिन वह 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए माइकल ने अपने घर में डॉक्टरों की एक टीम रखी थी। ये टीम उनकी जांच करती थी यही नहीं, उन्होंने व्यायाम करने के लिए भी 15 लोगों को रखा हुआ था। इसके अलावा जब भी कोई उनसे हाथ मिलाता तो वह पहले दस्ताने पहनते थे।

इन सभी बातों का खुलासा उनकी जिंदगी पर आधारित किताब 'बैड: एन अनप्रेसिडेंटेड इन्वेस्टीगेशन इनटू द माइकल जैक्सन कवर अप' में किया गया है। जिसमें बताया गया है कि माइकल को हमेशा ये डर सताता था कि कहीं कोई उनका मर्डर ना कर दे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे।
खैर माइकल जैक्सन की मौत आज भी एक रहस्य है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। लेकिन उनका परिवार ये मानने को तैयार नहीं था। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था जिसकी वजह से माइकल का दो बार पोस्टमार्टम हुआ था। लेकिन इन सबके बावजूद रिपोर्ट में कुछ भी नहीं निकला।
बता दें कि माइकल जैक्सन का नाम पूरी दुनिया में फेमस है। उनका बचपन से ही गाने का बहुत शौंक था। साल 1982 में आई एलबम थ्रिलर से उनको खास पहचान मिली। इसके अलावा उनके नाम उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड दर्ज हैं। आज भी माइकल के स्टेप्स लोग फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications