मलयालम इंडस्ट्री में #MeToo को लेकर आया तूफान, खुशबू सुंदर ने पिता को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
Kushboo Sundar shocking revelation: इन दिनों मलयालम इंडस्ट्री की एक्ट्रेस बढ़-चढ़कर अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात कर रही हैं। वजह है- हाल ही में आई जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट। वो रिपोर्ट जिसने इंडस्ट्री को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं, जो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाले हैं। अब इंडस्ट्री की ही जानी-मानी एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई शॉक है।
सबसे पहले तो खुशबू सुंदर ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस कमेटी का बनाया जाना बेहद जरूरी था। महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हमारी इंड्स्ट्री में व्याप्त मीटू मुद्दा आपको तोड़कर रख देता है।

एक्ट्रेस ने महिलाओं को समझौता ना करने की भी सलाह दी। एक्ट्रेस ने लिखा कि दुर्व्यवहार, यौन संबंधों के लिए रिक्वेस्ट करना और महिलाओं से अपने पैर जमाने या फिर अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए समझौता करने की अपेक्षा करने वाली बात हर एरिया में मौजूद है।
एक महिला को अकेले ही क्यों इन सब चीजों से गुजरना पड़ता है? हालांकि ये बात अलग है कि पुरुषों को भी इस तरह की चीजों से कई बार गुजरना होता है। मगर खामियाजा हमेशा महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है। इतना कहने के बाद एक्ट्रेस ने ऐसा खुलासा किया, जो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कई लोग कहते हैं कि अपने पिता द्वारा किये शोषण पर बोलने पर उन्हें क्यों इतना वक्त लगा। इसपर उन्होंने लिखा कि मैं मानती हूं कि मुझे पहले आवाज उठानी चाहिए थी। मगर मेरे साथ जो हुआ, वो अपना करियर बनाने के लिए किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज नहीं था।
पिता ने किया था खुशबू का शोषण
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मेरा हेरेसमेंट एक ऐसे इंसान ने किया जिसका ये कर्तव्य था कि जब मैं गिरूं तो उसके हाथ इतने मजबूत हों कि वो मुझे संभाल सके। बताते चलें कि अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने पिछले साल कहा था कि आठ साल की उम्र में उनके पिता ने उनका यौन शोषण किया था।












Click it and Unblock the Notifications