Met Gala 2024: इस साल बेहद खास होने वाला है मेट गाला, जानें थीम और होस्टिंग से जुड़ी खास बातें...

Met Gala 2024: मेट गाला का इंतजार हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के लोगों को रहता है। ये इवेंट किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता। साल 2005 से ये चला आ रहा है। इस बार ये इवेंट 6 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने जा रहा है।

मेट गाला का इवेंट काफी खास होने वाला है। ऐसे में चलिये इसकी थीम और इसे होस्ट करने से लेकर सेलिब्रिटीज के बारे में जानते हैं, जो इसमें हिस्सा लेने वाले हैं।

Met Gala 2024

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये इवेंट शाम को 5:30 बजे शुरू होता है और लगभग 8 बजे खत्म हो जाता है। इस साल की थीम भी स्लीपिंग ब्यूटीज:रीअवेकनिंग फैशन रखी गई है। इसके तहत मशहूर हस्तियां चार शताब्दियों के अनूठे कपड़ों को दिखाते नजर आएंगे।

बताते चलें कि इस बार इस इवेंट में शामिल होने वाले गेस्ट्स को द गार्डन ऑफ टाइम के लिए ड्रेस पहनने के निर्देश दिये गए हैं, जिसका नाम जेजी की 1962 की शॉर्ट कहानी के नाम पर भी रखा गया है।

मेट गाला इवेंट की होस्टिंग की बात की जाए तो साल 2024 के इस इवेंट की सह अध्यक्षता अन्ना विंटोर के साथ जेनिफर लोपेज, जेंडाया क्रिस हेम्सवर्थ और बैड बन्नी करने वाले हैं। लाइव स्ट्रीमिंग भी इस बार वोग लगातार चौथी बार करने जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बताते चलें कि मेट गाला में शामिल होने वाले गेस्ट्स के बारे में इतनी आसानी से नहीं बताया जाता। ये लिस्ट सीक्रेट होती है। इसके इनविटेशन का काम काज अन्ना विंटोर देखती हैं। अन्ना विंटोर के पास अधिकार है कि किसे इवेंट में बुलाना है और किसे नहीं। जानकारी के मुताबिक इस साल 2023 की तरह लगभग 400 लोग चुने गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+