Met Gala 2023: मेट गाला इवेंट में देसी गर्ल ने बिखेरा जलवा, निक जोनस संग मैचिंग आउटफिट में लूटी महफिल

मेट गाला 2023 इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शिरकत की। इस दौरान दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए।

Priyanka Chopra

Met Gala 2023: न्यूयॉर्क में मेट गाला 2023 इवेंट की शुरूआत हो चुकी है। जिसमें बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस इवेंट का हिस्सा बनीं। इस फेमस फैशन शो में दोनों ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहनकर महफिल लूटी।

ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा
मेट गाला 2023 इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर के हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बालों को बांधकर एक युनिक लुक देने की कोशिश की है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हाथों में व्हाइट ग्लव्स और गले में प्यारा सा डायमंड नेकलेस पहना है।

निक जोनस ने पहना मैचिंग आउटफिट
वहीं निक जोनस के लुक की बात करें तो उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ मैचिंग आउटफिट पहना हुआ है। निक जोनस ने ब्लैक पैंट और व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग ब्लैक कलर की टाई पहनी हुई है। उन्होंने शर्ट के ऊपर ब्लैक कलर की जैकेट डाली है जिससे उनका लुक और भी ज्यादा अच्छा लग रहा है।

कपल की बॉन्डिंग देख फिदा हुए फैंस
इस ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बेशन में जब ये कपल रेड कार्पेट पर उतरा तो दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस फिदा हो गए। कपल की इस इवेंट की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खास बात यह है कि कुछ सालों पहले इस इवेंट से ही कपल की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी। उन्हें साथ देखने के बाद ही अफेयर की खबरें सामने आई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
बता दें कि, मेट गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने भले ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर नहीं की लेकिन उनके फैन पेज पर मिनटों में ये तस्वीरें छा गई। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इस साल आलिया भट्ट का मेट गाला में डेब्यू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+