किसी ने बॉडी पर चिपकाए क्रिस्टल, तो कोई बना बिल्ली, रेड कारपेट पर अजीबो-गरीब लुक में नजर आए ये सितारे
हर साल की तरह मेट गाला इवेंट में इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान कुछ सितारों ने अपने अजब-गजब लुक्स से सभी को हैरान कर दिया।

Met Gala 2023: मेट गाला फैशन इवेंट में हर साल हॉलीवुड और बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स शिरकत करते हैं। जिसका आयोजन मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी रेड कार्पेट पर तमाम सितारों ने जलवा बिखेरा।
इन सितारों का दिखा अजीबो-गरीब लुक
1 मई मेट गाला फैशन इवेंट की शुरूआत हुई। ये एक फैशन शो है जिसमें अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से सितारे शामिल होते हैं। इस दौरान जहां कुछ सितारों ने अपने बेहतरीन आउटफिट से लाइमलाट लुटी तो वहीं कुछ सेलेब्स ने अपने अजब-गजब लुक्स से फैंस को हैरान कर दिया। चलिए जानते हैं कि किसने क्या पहना।
सिंगर डोजा कैट
मेट गाला 2023 में मशहूर सिंगर और रैपर डोजा कैट का अलग अंदाज देखने को मिला। इस इवेंट में रेड कार्पेट पर उन्होंने बिल्ली वाले लुक में जलवा बिखेरा। उन्होंने व्हाइट और सिल्वर कलर का गाउन पहना था जो पूरी तरह बिल्ली के लुक में नजर आया। इस लुक के साथ उन्होंने कैट वाला मेकअप भी लिया हुआ है। हालांकि वह अपन इस लुक से काफी ट्रोल हो रही हैं।
गुइलेन
अमेरिकन एक्टर हार्वे गुइलेन भी मेल गाला 2023 में शामिल हुए। इस दौरान वह लाइट पिंक कलर के आउटफिट में नजर आए। इस आउटफिट में आगे से कोट लुक दिया हुआ है तो वहीं वह अपने इस लॉन्ग कोट को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आए।
अनोक आई
मेट गाला में अनोक आई ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने गोल्डन और सिल्वर कलर का आउटफिट कैरी किया हुआ है। जिसमें वह काफी बोल्ड लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने अपनी आंखो पर एक मास्क लगाया हुआ है। हालांकि वह अपने इस लुक की वजह से काफी ट्रोल हो रही हैं।
लिल नैस एक्स
अमेरिकी रैपर, गायक और गीतकार लिल नैस एक्स ने मेत गाला फैशन इवेंट का ऐसा अवतार देखने को मिला जिसे देख हर कोई दंग रह गया। ना कोई आउटफिट ना ही कोई अजीबो-गरीब ड्रेस बल्कि उन्होंने अपना पूरा शरीर सिल्वर कलर के क्रिस्टल से ढका हुआ था। उनके इस लुक का सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
सिंगर रिहाना
हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने अपनी प्रेग्नेंसी में भी मेट गाला फैशन इवेंट में जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह हर साल अपने आउटफिट से मेट गाला फैशन इवेंट में जान डालती हैं। इस बार भी उन्होंने व्हाइट कलर अजीबो-गरीब आउटफिट पहन लाइमलाइट लूटी। जिसपर फूलों का डिजाइन बना था।












Click it and Unblock the Notifications