Meethika Dwivedi:16 साल की उम्र में "देसी अंदाज" ने बना दिया इंस्टाग्राम क्वीन, जानें पॉपुलर होने का राज़
लखनऊ, 08 सितंबर। देश ही नहीं विदेश में भी इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मजेदार बातों से लोगों का मनोरंजन करने वाली मीथिका द्विवेदी का नाम तो आपने सुना ही होगा। नजाकत के शहर लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली महज 16 साल की मीथिका द्विवेदी "देसी अंदाज" में ऐसी मजेदार बातें करती हैं कि एक साल से भी कम समय में इस्टाग्राम पर उनके लाखों में फॉलोअर्स बन चुके हैं।

मीथिका के इस खास और मजेदार अंदाज के ही कारण उन्हें फॉलो करने वालों में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप, अरबाज खान और बादशाह जैसी कई फिल्मी हस्तियां शामिल हैं। वन इंडिया को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर और इंटरटेनर मीथिका द्विवेदी ने अपने अतरंगे स्टाइल समेत अपने से जुड़े कई राज़ शेयर किए। आइए जातने हैं इंटरनेट क्वीन बन चुकी मीथिका की जुबानी उनके पॉपुलर होने की कहानी।

इंस्टाग्राम पर पॉपुलर होने का राज़ क्या है?
मैंने अपने घर में लोगों को बचपन से इसी तरह बात करते सुना। इंस्टा पर मैंने अपनी भाषा को चेंज नहीं किया मैंने ओरिजनल ही बात की। घर पर जैसे बोलते थे वैसे ही मैंने इंस्टा पर वीडियो बनाए जो लोगों को पसंद आए।
ये निराला अंदाज कहां से आया
मीथिका मानती हैं कि अंदर से हम ऐसे ही हैं वो तो दुनिया के फरेब में आकर हम इतने प्यारे बन जाते हैं लेकिन असल में हम इतने प्यारे हैं नहीं। जब आपको रियॉलिटी में कोई आपको ऐसे बोलता नजर आता है तो उसे लगता है कि अरे ऐसे तो हम भी बोलते हैं। यही कारण है कि लोगों को हम अच्छे लगते हैं। मेरे घर में चाचू स्ट्रेट फारवर्ड हैं तो उनसे मुझको सीखने को बहुत मिला। मैं उनको बहुत मानती हूं क्योंकि स्ट्रेट फारवर्ड होना बहुत कम ही लोग सिखाते हैं। ये स्टाइल मैंने अपने घर से ही सीखी है
पहली कौन सी रील बनाई
मैंने रील बनाने से पहले कुछ सोचा नहीं था बस मजे के लिए बनाया और पहले ही रील पर सौ लाइक्स आए, ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ लेकिन उसे कई सेलिब्रिटीज ने भी पसंद किया। जिसके बाद ये रील बनाने का सिलसिला शुरू हुआ।
लड़कियों की खिंचाई करने वाली रील बनाने का आइडिया कहां से मिला
मैं एक उदंड बालक हूं मेरी देसी अंदाज और बेबाकी लोगों को पसंद आई। मैं ऑल गर्ल्स में पढ़ती हूं और उसमें दो तरीके की लड़कियां होती हैं एक जो गर्ली गर्ल होती है और दूसरी जो लड़काई होती हैं। तो हमारी कई दोस्त हैं जिनके ब्वॉय फ्रेंड हैं और जो सिंगल होती हैं उनमें बड़ी खुन्नस होती है, वो सोचती हैं कि देखो फसाएं टहल रही है हमसे कोई फंस ही नहीं रहा तो वो ही हमने उठाया और उस पर रील बना दी जो लोगों को खूब पसंद आया था।
यहां देखें पूरा लाइव मीथिका का लाइव इंटरव्यू
लड़कों को टॉरगेट करती रील बनाने के पीछे राज क्या है
मैं लड़कों को इंटरनेट पर आब्जर्ब करती हूं और कैसे बात करते हैं वो क्या बात करते हैं। हमारे घर मेरे और मेरी मां के अलावा सब मेल मेंबर हैं।
कंटेंट कौन तैयार करता है
कंटेंट मैं ही तैयार करती हूं लोगों ने मेरे अलग स्टाइल को और मुझे पसंद किया। मैंने अपने रील को प्रमोट करने के लिए कोई पैसा नहीं लगाया जो हुआ वो अपने आप हुआ। लोग पसंद करते गए और मैं पॉपुलर होती गई।
अरबाज खान से कैसे और कहां मुलाकात हुई
अरबाज सर बहुत दिनों से मेरे रील फॉलो करते हैं, वो जब हाल ही में लखनऊ शूटिंग के लिए आए तो उन्हें मुझे बुलाया और मेरे से बात की। मैं उन्हें देखते ही सुन्न पड़ गई। उन्होंने मेरे साथ रील बनाई और बहुत सारी जानकारी दी और फ्यूचर में मुझे क्या करना चाहिए। इस सब पर हमारी बात हुई।
कक्षा 8 तक मैं इंट्रोवर्ल्ड थी
कक्षा 8 तक मैं इंट्रोवर्ल्ड थी जब मैं नवीं कक्षा में गर्ल्स स्कूल में आई तो स्कूल का जो महौल था वो बहुत अच्छा था, टीचर और प्रिंसिपल बहुत सर्पोटिव हैं जिसके कारण मेरे अंदर जो प्रतिभा थी वो बाहर आ गई और आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया तबसे मैंने ये सब करना शुरू किया। क्लासिकल सिंगिंग के 6th इयर की पढ़ाई कर रही हूं और जब आठ साल की थी तभी से स्टेज शोज कर रही थी।
अच्छी हिंदी बोलना कैसे सीखा
कान्मेंट में पढ़ाई करते हुए मैंने अच्छी हिंदी बोलना टीवी सीरियल से सीखा और मेरी मां टीचर रही है तो उनकी हिंदी बहुत अच्छी है उनसे सीखा। अब मैंने हिंदी लेखकों को भी पढ़ना शुरू किया है। मेरी मां को ही मैं अपना वीडियो बनाकर सबसे पहले दिखाती हूं। उनकी मंजूरी मिलने पर ही मैं इंस्टा पर शेयर करती हूं।
बॉलीवुड में मौका मिला तो जरूर अभिनय करूंगी
12 वीं के बाद मैं मॉस कॉमनिकेशन का कोर्स करूंगी। अगर बॉलीवुड में मौका मिला तो जरूर अभिनय करूंगी। वैसे मैं स्टैंडअप कॉमेडी करना चाहती हूं।
मिथिका के क्या कोई ब्वॉय फ्रैंड हैं
मिथिका ने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर ब्वॉयफ्रैंड होता तो क्या मैं इंटरनेट पर आकर जोकरई कर रही होती।












Click it and Unblock the Notifications