Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर 'मर्दानी 3' हुई रिलीज, फिल्म देखकर क्या बोले लोग?
Mardaani 3 X Review: बॉलीवुड की पावरफुल एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के साथ बड़े पर्दे पर लौट आई हैं। एक्ट्रेस की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' आज यानी 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
फिल्म 'मर्दानी 3' हुई रिलीज
रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। आपको बता दें कि ये फिल्म 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसमें रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोडीवाला, जिसू सेनगुप्ता और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

Mardaani 3 X Review: दर्शकों ने क्या कहा?
फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसके शुरुआती रिव्यू सामने आ चुके थे। एक्स पर एक यूजर ने लिखा है- 'मर्दानी 3' की कहानी इंटेंस और आज के समय से जुड़ी हुई है। क्राइम और जस्टिस के बीच संतुलन को बहुत मजबूती से दिखाया गया है। प्लॉट भले ही सीधा हो लेकिन इमोशनली बेहद स्ट्रॉन्ग है।
रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
-दर्शकों के मुताबिक फिल्म 'मर्दानी 3' शुरू से अंत तक गंभीर माहौल बनाए रखती है और दर्शक को कहानी से बांधे रखती है। रिव्यूज में सबसे ज्यादा तारीफ रानी मुखर्जी की हो रही है। फैंस का कहना है कि पूरी फिल्म उन्हीं के कंधों पर टिकी हुई है और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता है।
-रानी मुखर्जी की स्क्रीन प्रेजेंस, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन्स किरदार को और भी वास्तविक और निडर बनाते हैं। क्लाइमेक्स को दर्शकों ने दमदार और इमोशनली भारी बताया है।
विलेन बनकर छाईं मल्लिका प्रसाद
फिल्म में मल्लिका प्रसाद ने विलेन 'अम्मा' का किरदार निभाया है। ट्रेलर में ही उनका रौद्र रूप दर्शकों को चौंका चुका था। फिल्म में शिवानी और अम्मा के बीच का फेस-ऑफ बेहद रोमांचक बताया जा रहा है, जो लोगों को सीट से बांधे रखता है।
क्या है फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी?
-निर्देशक अभिराज मिनावाला की इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं है बल्कि समाज को झकझोरने वाला मैसेज भी देती है। फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी में शिवानी शिवाजी रॉय को एक ऐसा केस मिलता है, जिसमें तीन महीनों में 93 लड़कियां गायब हो जाती हैं।
-जांच के दौरान बच्चों की तस्करी और भिखारी माफिया का खौफनाक जाल सामने आता है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी की परतें खुलती जाती हैं और फिल्म और भी ज्यादा सस्पेंस से भर जाती है।
क्या फिल्म 'मर्दानी 3' देखनी चाहिए?
अगर आप स्ट्रॉन्ग फीमेल-लीड फिल्म, इंटेंस क्राइम थ्रिलर और सोशल मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट पसंद करते हैं, तो 'मर्दानी 3' आपके लिए एक परफेक्ट थिएटर एक्सपीरियंस साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications