Mardaani 3 BO Collection Day 6: 'मर्दानी 3' की Steady रफ्तार, छठे दिन की इतनी कमाई, रानी का धुंआधार कमबैक

Mardaani 3 Box Office Collection Day 6: रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' बॉक्स ऑफिस पर संतुलित प्रदर्शन करती दिख रही है। बड़े मुकाबले और नई रिलीज के दबाव के बावजूद फिल्म ने पहले 6 दिनों में अपनी पकड़ बनाए रखी है।

'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर बना रखी है पकड़
ओपनिंग वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने के बाद वीकडेज में 'मर्दानी 3' का कलेक्शन भले ही नीचे आया हो लेकिन फिल्म लगातार कमाई किए जा रही है। लोगों को फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

Mardaani 3

छठे दिन की कमाई कितनी रही?

-फिल्म 'मर्दानी 3' ने लगभग 4 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। सोमवार यानी 2 फरवरी 2026 को कलेक्शन घटकर 2.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। मंगलवार यानी 3 फरवरी 2026 को टिकटों में छूट का फायदा मिला और कमाई 2.6 करोड़ तक पहुंची।

-सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'मर्दानी 3' ने बुधवार यानी 4 फरवरी 2026 को करीब 2 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इसी के साथ 6 दिनों में कुल कमाई 24.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

क्या 60 करोड़ का बजट निकाल पाएगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'मर्दानी 3' का बजट करीब 60 करोड़ रुपए है। ऐसे में अब तक मेकर्स लगभग 38 फीसदी लागत वसूल कर चुके हैं। हालांकि सेफ जोन तक पहुंचने के लिए फिल्म को अभी 37.60 करोड़ रुपए और जुटाने होंगे। वैलेंटाइन वीक में नई फिल्मों की एंट्री से स्क्रीन और दर्शकों का बंटवारा तय है, जो चुनौती को बढ़ा सकता है।

'मर्दानी' के फ्रेंचाइजी रिकॉर्ड पर नजर

फिल्म 'मर्दानी 3' का लक्ष्य पहली मूवी 'मर्दानी' के 36 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन को पार करना है। अगर दूसरे वीकेंड पर फिल्म रफ्तार पकड़ती है तो ये लक्ष्य संभव दिखता है लेकिन राह आसान नहीं है।

फिल्म की स्टारकास्ट और महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी

आयुष गुप्ता की कहानी और अभिराज मिनवाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में हैं। ये साल 2014 और 2019 की सफल किस्तों के बाद फ्रेंचाइजी का तीसरा अध्याय है, जो एक बार फिर महिला पुलिस अफसर की सख्त और संवेदनशील लड़ाई को पर्दे पर लाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+