फिर से सदमे में सिनेमा जगत, 'सिंघम' के इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, कैंसर से थे पीड़ित

Ravindra Berde No More: साल 2023 में कई फिल्मी सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक बार फिर मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता रवींद्र बेर्डे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवींद्र बेर्डे को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन घर आने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने 78 की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि रवींद्र ने मराठी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की। इससे अलावा उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। वह फिल्म सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं।

Ravindra Berde

बता दें कि, रवींद्र बेर्डे को साल 1995 में एक नाटक के दौरान पहली बार दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वह साल 2011 में कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आ गए थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कई नाटक में काम किया। एक्टर तब से कैंसर की जंग से लड़ रहे थे लेकिन अंत में हार गए और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

ravindra berde

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+