मासिक धर्म के प्रति जागरुकता फैलाएंगी मानुषी छिल्लर, UNICEF के साथ मिलाया हाथ
मासिक धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है।
मुंबई, 27 मई: आज भी हमारे देश की महिलाएं मासिक धर्म के प्रति जागरुक नहीं है। जिसकी वजह है गलत सुचनाएं और अंधविश्वास। अब इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। मासिक धर्म स्वच्छता बढ़ाना देने के लिए अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है।

मानुषी करेंगी स्वच्छता के प्रति जागरुक
बता दें कि, मानुषी छिल्लर स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त स्वच्छता सुविधाओं और स्वच्छ उत्पादों का इस्तेमाल करने को लेकर सभी महिलाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता को बढ़ावा देंगी। मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक तस्वीर साझा की इस तस्वीर में रेड डॉट चैलेंज करती नजर आ रही हैं।
मानुषी ने किया पोस्ट
मानुषी ने कैप्शन में लिखा है, ''लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म होता है। उनके पास हमेशा है और हमेशा रहेगा। फिर भी वर्जनाएँ, मिथक और गलत सूचनाएँ कुछ ऐसी चीज़ों को घेरे रहती हैं जो स्वाभाविक हैं। इन सुचनाओं के गलत परिणाम हो सकते हैं, खासकर युवा लड़कियों पर। वे उन्हें स्कूल जाने, और रोजमर्रा की गतिविधियों और सामाजिक और धार्मिक समारोहों में भाग लेने से रोक सकते हैं। इस दिन और उम्र में, 'उम्र के आने' में कोई प्रतिबंध या बाधा नहीं होनी चाहिए।"
मानुषी की अपकमिंग फिल्म
मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जो कि, पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications