Cannes 2023: मानुषी छिल्लर ने कान फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू, लोग बोले- आसमान से उतर आई परी
Manushi Chhillar Cannes 2023: मानुषी छिल्लर रेड कार्पेट पर फोवारी (Fovari) के वाइट कलर के गाउन पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा नेकपीस कैरी किया था।

Manushi Chhillar Cannes 2023: 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में पहले ही दिन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने पहली बार रेड कार्पेट पर अपना जादू चलाया और लोगों को अपना दीवाना बनाया। इस लिस्ट में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने इस बार कान फिल्म फस्टिवल के पहले ही दिन अपना डेब्यू किया।
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन मानुषी छिल्लर वाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। उनके सफेद रंग के गाउन को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें सिंड्रेला कह रहे हैं। लोगों की मानें तो मानुषी को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह एक परी हों।
कान फिल्म फेस्टिवल से मानुषी छिल्लर की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मानुषी छिल्लर रेड कार्पेट पर फोवारी (Fovari) के वाइट कलर के गाउन पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा नेकपीस कैरी किया था और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। कान्स के रेड कार्पेट पर उनका कॉन्फिडेंस बिल्कुल अलग लेवल पर दिखाई दे रहा था।
आपको बता दें कि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में लीड हीरोइन के तौर पर काम कर चुकी हैं। अब जल्द ही मानुषी छिल्लर को फिल्म 'तेहरान' में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह वरुण तेज के साथ फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' में भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications