पटाखे के बॉक्स पर बनी थी मानुषी छिल्लर की फोटो, पूर्व मिस वर्ल्ड ने दिया ऐसा रिएक्शन
नई दिल्ली, 03 नवंबर: पूरे देश में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच बड़ी हस्तियां लगातार अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहीं। अब पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने फॉलोवर्स को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही। बहुत से लोग उनकी फोटो शेयर कर मजाक भी उड़ा रहे हैं।

मानुषी ने कही ये बात
मानुषी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें उनकी तस्वीर एक पटाखे के बॉक्स पर बनी है। उसके साथ लिखा है कि इस दिवाली मानुषी आपके नाम। फोटो के साथ उन्होंने दिवाली पर प्रदूषण का ध्यान देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि आइए प्रदूषण से मुक्त रहें, यही समय की जरूरत है। बाद में उनकी ये फोटो काफी वायरल हुई।

'पृथ्वीराज' में आएंगी नजर
वहीं करियर की बात करें तो वो बॉलीवुड की फिल्म 'पृथ्वीराज' से लॉन्च हो रही हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। हाल ही में पृथ्वीराज के बारे में बात करते हुए मानुषी ने कहा था कि ये मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। मैं अपना 100 प्रतिशत दे रही हूं। इसके लिए मैंने काफी मेहनत भी की है। फिल्म के निर्माताओं ने जो रोल मुझे दिया है। मैं कोशिश करूंगी कि उस पर खरी उतरूं।

क्यों लॉन्चिंग में हुई देरी?
वहीं इस बात की भी चर्चा होती है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उनकी बॉलीवुड में लॉन्चिंग में देरी हुई। इस पर मानुषी ने कहा कि ये एक लंबा इंतजार रहा है और निश्चित रूप से मुझे रिलीज के लिए दुनिया में सभी धैर्य की आवश्यकता है। कुछ देरी तो कोरोना महामारी की वजह से हुई। अब पृथ्वीराज में उन्हें मौका मिला है, ऐसे में वो पूरी मेहनत के साथ काम कर रही हैं, ताकि लोगों को उनका किरदार पसंद आए।












Click it and Unblock the Notifications