'मैं राम के भक्तों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत हुईं', बोले मनोज मुंतशिर

Manoj Muntashir tweet on Adipurush: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को लेकर अब फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने माफी मांगी है।

राइटर मनोज मुंतशिर ने 08 जुलाई की सुबह ट्वीट कर कहा कि वह राम के भक्तों से हाथ जोड़कर बिना शर्त माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि वो मानते हैं कि आदिपुरुष फिल्म से जन भावनाएं आहत हुईं हैं।

Manoj Muntashir tweet on Adipurush

मनोज मुंतशिर ने ट्वीट कर कहा, ''मैं स्वीकार करता हूँ कि फिल्म आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत हुईं हैं। अपने सभी भाइयों-बहनों, बड़ों, पूज्य साधु-संतों और श्री राम के भक्तों से, मैं हाथ जोड़ कर, बिना शर्त क्षमा मांगता हूं। भगवान बजरंग बली हम सब पर कृपा करें, हमें एक और अटूट रहकर अपने पवित्र सनातन और महान देश की सेवा करने की शक्ति दें!''

मनोज मुंतशिर इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #ManojMuntashir ट्रे़ंड करने लगा है। हालांकि मनोज मुंतशिर की माफी सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आई।

एक ट्विटर यूजर ने कमेंट में लिखा, ''आपने माफी तब मांगी जब सारी अकड़ ढीली गई। जब पूरा देश आदिपुरुष पर आक्रोशित था तब आप बेशर्मी से आभार मेरे देश लिखकर कलेक्शन दिखा रहे थे। उसके बाद आदिपुरुष के मेकर्स व अपने अपराधों का बेशर्मी से बचाव कर रहे थे। आपको लगता था कि हिंदू समाज मूर्ख है। आपको महर्षि वाल्मीकि या तुलसी बाबा मानकर आपकी हर बात मान लेगा। लेकिन जब थियेटर से फिल्म उतर चुकी है, लागत भी नहीं निकाल पाई है तब आप माफी मांग रहे हैं।''

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ''काफी देर कर दी। जब फिल्म फ्लॉप हो गई, सिनेमा घर से उतरनी शुरू हो गई, जब खोने को कुछ और नहीं बचा, जब जनता का आक्रोश खुद ही ठंडा हो गया, तब माफी मांग रहे हो। यह काम तो फिल्म रिलीज होने के कुछ दिनों के भीतर ही होना चाहिए था लेकिन तब तो आप कलेक्शन गिनने और फिल्म का बचाव कर घाव पर नमक छिड़कने में व्यस्त थे। अब फिल्म की कमाई पूरी तरह थम गई है तो माफी मांग रहे हैं। खैर, देर आए, दुरुस्त आए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+