Manoj Kumar: पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, 21 तोपों की दी गई सलामी, पत्नी का हुआ बुरा हाल
Manoj Kumar Funeral: देशभक्ति फिल्मों और गानों से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 87 वर्ष के एक्टर ने गत 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।
87 साल के मनोज कुमार का निधन
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी शशि गोस्वामी और बेटे कुणाल गोस्वामी को छोड़ गए हैं। वहीं एक्टर के बेटे कुणाल गोस्वामी ने खुद अपने पिता की मौत के कारणों का खुलासा किया है।

बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया क्यों हुई एक्टर की मौत
कुणाल गोस्वामी ने पिता मनोज कुमार के निधन पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था- नमस्कार जी, मैं कुणाल गोस्वामी। दुर्भाग्यवश मेरे पिता मनोज कुमार जी का देहांत हो गया है। उन्होंने 4 अप्रैल 2025 की सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।
पवन हंस श्मशान में होगा एक्टर का अंतिम संस्कार
-लिजेंड्री अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया है। दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का कल निधन हो गया था। वहीं आज यानी 5 अप्रैल 2025 की दोपहर 12 बजे मुंबई के जुहू स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है। अब मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
-मनोज कुमार के निधन के बारे में बात करते हुए बेटे कुणाल ने कहा- वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। काफी टाइम से वह हेल्थ प्रॉब्लम्स को लेकर परेशान चल रहे थे। लेकिन उन्होंने बड़ी शिद्दत से हर चीज का मुकाबला किया है और भगवान की कृपा है, शिरडी बाबा की दया है कि वह चैन से आराम से इस दुनिया से गए हैं। 5 अप्रैल 2025 की सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा। साईं राम।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 87 साल की उम्र में दिवंगत हुए दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास से अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। एक्टर के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। अभिनेता के परिवार वाले, रिश्तेदार, करीबी दोस्त और सेलेब्स तक उनके पार्थिव शरीर को एक झलक देखने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
VIDEO | Maharashtra: Mortal remains of veteran actor Manoj Kumar, who passed away at the age of 87, are being taken for last rites from his residence in Mumbai.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 5, 2025
His last rites will be performed later today at the Pawan Hans crematorium.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/TxwkYri8gF
-लोग न सिर्फ अभिनेता को याद कर रहे हैं बल्कि उनके पार्थिव शरीर को देख भावुक भी हो रहे हैं। वहीं मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बेटे कुणाल गोस्वामी मां को संभालते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications