'मैंने 14 साल से नहीं किया डिनर, भूख मिटाने के लिए पीता था पानी', मनोज बाजपेयी ने बताया हेल्दी रहने का राज
Manoj Bajpayee On Dinner: मनोज बाजपेयी ने अपने हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में बताते हुए कहा- मुझे 14 साल हो गए हैं कि मैंने डिनर नहीं किया है।

Manoj Bajpayee On Dinner: इस समय मनोज बाजपेयी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही ये मूवी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। हालांकि कुछ लोगों को कहना है कि ये फिल्म आसाराम बापू की कहानी को बयां करती है। इसी बीच मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले कई सालों से डिनर नहीं किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपने रोज के खाने से डिनर को बाहर कर दिया है और इस चीज का फैसला उन्होंने अपनी बेहतरी के लिए लिया है।
मनोज बाजपेयी की हेल्दी लाइफस्टाइल
हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपनी रोजमर्रा की लाइफस्टाइल पर खुल कर बात की। उन्होंने इस बातचीत में बताया कि वह अपने रात के खाने यानी डिनर को पूरी तरह से छोड़ने के अपने फैसले पर पिछले कई सालों से कायम हैं। उनहोंने कहा कि इसके लिए उन्हें प्रेरणा अपने दादा से मिली थी।
14 साल से मनोज बाजपेयी ने नहीं किया डिनर
मनोज बाजपेयी ने अपने लाइफस्टाइल के बारे में बताते हुए कहा- मुझे 14 साल हो गए हैं कि मैंने डिनर नहीं किया है। मुझे एहसास हुआ था कि मेरे दादाजी बहुत दुबले पतले थे और हमेशा बहुत ही फिट नजर आते थे। ऐसे में मैंने सोचा कि वह जो खाते था, उसका पालन मैं भी करता हूं। फिर जब मैंने भी ऐसा करना शुरू किया तो मेरा वजन भी कंट्रोल होने लगा था।
मनोज बाजपेयी ने कहा- मैं 14 घंटे का फास्ट रखता था
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा- मैं काफी एनर्जेटिक फील करने लगा था और काफी हेल्दी भी हो गया था। फिर यही समय था जब मैंने ये फैसला लिया कि मैं इसी पर कायम रहूंगा। पहले मैं 12 घंटे का 14 घंटे का फास्ट रखता था। फिर मैंने धीरे-धीरे रात का डिनर हटाया शुरू कर दिया था। लंच के बाद किचन में कोई काम नहीं होता था। किचन में तभी काम होता था जब हमारी बेटी हॉस्टल से वापस आती घर आती थी।
'भूख मिटाने के लिए ढेर सारा पानी पीता था'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा- शुरुआत में इस रूटीन को मेंटेन करना काफी मुश्किल लग रहा था। इसलिए मैं अपनी भूख मिटाने के लिए ढेर सारा पानी पीने लगा था और कुछ हेल्दी बिस्कुट खाता था। मनोज बाजपेयी ने बताया कि इस तरह के लाइफस्टाल को अपनाने से बहुत प्रभावी परिणाम मिलते हैं और शरीर कई बीमारियों जैसे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबंधी परेशानियों से दूर रहता है।












Click it and Unblock the Notifications