'इंडस्ट्री बुरे लोगों से भरी....' बॉलीवुड में हो रहे तलाक पर बोले मनोज बाजपेयी, बताया क्यों टूट रहे रिश्ते

Manoj Bajpayee On Divorce: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। अब हाल ही में मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में हो रहे तलाक और फिल्म इंडस्ट्री के साथ लिंकअप पर खुलकर बात की।

सुशांत सिन्हा के साथ बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने इस मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखी। एक्टर ने कहा कि, "इंडस्ट्री बहुत छोटी है और इसमें कई तरह के लोग हैं जिन्हें नौकरियों की जरूरत है। अगर कोई इंडस्ट्री के किसी कोने में गलत काम करते हुए पकड़ा जाता है, तो इससे कुछ साबित नहीं होता है कि पूरी इंडस्ट्री बुरे लोगों से भरी हुई है।'

Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी ने आगे तलाक पर बात करते हुए कहा कि, 'अगर आप तीस हजारी कोर्ट में जाकर तलाक की दर के बारे में पूछें, तो आपको अहसास होगा कि हम आज कहां पहुंच गए हैं, जहां हर दिन रिश्ते और शादियां टूट रही हैं। हमारे समाज ने सिंगल फैमिली कॉन्सेप्ट को अपनाया है और इसके फायदे भी हैं, लेकिन इसने जो नुकसान पहुंचाया है, उसे आप अदालतों में देख सकते हैं।'

मनोज बाजपेयी ने ये भी कहा कि, 'क्या बॉलीवुड समाज का हिस्सा नहीं है? इंडस्ट्री में लोग समाज से ताल्लुक रखते हैं और जो इंडस्ट्री में होने वाले बदलाव है वह भी समाज में दिखाई देता है। पहले इसी इंडस्ट्री में इतने तलाक नहीं होते थे, जितने आज हैं। लेकिन इंडस्ट्री बहुत खुले विचारों वाली है और खुद को किसी राज्य या देश से नहीं बांधती है जो कि काफी अच्छी बात है। इधर-उधर की घटनाएं ये साबित नहीं कर सकती कि पूरी इंडस्ट्री ऐसी ही है।'

वहीं मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म भैया जी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसके बाद मनोज बाजपेयी अपनी आगामी फिल्म 'डिस्पैच' और 'द फैबल' में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+