पत्नी और बेटी करती हैं लड़ाई! OTT किंग मनोज बाजपेयी का निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा
मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक में आते हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स से मनोज ने करोड़ों लोगों का दिल जीता है। अपने करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। मगर बुलंदी पर चढ़ते इस करियर के चलते अपनी पर्सनल जिंदगी में मनोज को काफी कुछ झेलना पड़ता है। इसे लेकर एक्टर ने हाल ही में काफी कुछ कहा है।
मनोज बाजपेयी अपने काम को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं। और इस बात की गवाही फिल्मों में उनके कैरेक्टर्स चीख-चीखकर देते हैं। एक्टर अपने करियर में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। मगर अच्छे करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी में काफी कुछ चल रहा होता है और एक्टर ने इसे लेकर काफी कुछ कहा है।

कहते हैं प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक शानदार बैलेंस बनाकर रख पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार ऐसा होता है कि प्रोफेशनल जिंदगी का असर इंसान की निजी जिंदगी पर भी आने लगता है और ऐसा ही कुछ हाल में मनोज बाजपेयी ने भी बताया।
मनोज का करियर पीक पर है। एक्टर के पास पाइपलाइन में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स हैं। वे भी अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। मगर इस बात का असर उनकी पर्सनल लाइफ पर भी पड़ रहा है। अकसर वे काम की वजह से अपनी बेटी और पत्नी को टाइम नहीं दे पाते।
मनोज बाजपेयी की बेटी भी अकसर अपने पिता से लड़ती है। वो कहती है कि पापा आपको मेरी जिंदगी के बारे में कुछ नहीं मालूम। क्या चल रहा है क्या नहीं आपको इस बारे में कुछ भी नहीं पता। आपको नहीं पता कि मैं कब सोती हूं और क्या करती हूं।
इसके साथ ही कई बार उनकी पत्नी भी खूब शिकायत करती है। वक्त ना देने को लेकर उनकी पत्नी भी उनसे काफी बात करती है। मगर साथ ही एक्टर ये भी कहते हैं कि उनके परिवार को खुशी है कि वे बुलंदियों को छू रहे हैं। परिवार उन्हें समझता है और साथ देता है। उनके लिए ये बहुत है।












Click it and Unblock the Notifications