Manmohan Singh: 92 की उम्र में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Passed Away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गत 26 दिसंबर 2024 को मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।
Recommended Video
बताया जा रहा है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। मनमोहन सिंह को उनके अर्थ जगत में किए गए अहम प्रयासों और बड़े कदमों के लिए भी जाना जाता है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के लिए ट्वीट करते हुए लिखा है- पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।
खेसारी लाल यादव ने कही ये बात
भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी मनमोहन सिंह की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा है- अलविदा डॉक्टर साहब।
भावुक हुए कपिल शर्मा
फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है- भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।
रणदीप हुड्डा ने ऐसे जताया शोक
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा है- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी गरिमामय लीडरशिप और भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका ने देश को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।
संजय दत्त ने जताया दुख
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाकर उनके निधन पर दुख जताया है और लिखा है- उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता।
दिलजीत दोसांझ ने लिखी ऐसी बात
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाकर 'ओह वाहे गुरु' लिखा है।
सनी देओल ने दी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
सनी देओल ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मनमोहन सिंह को विजनरी लीडर बताते हुए देश में आर्थिक उदारीकरण में उनकी भूमिका को भी याद किया है।
जेनेलिया और रितेश देशमुख ने जताया शोक
बॉलीवुड के पावर कपल में से एक जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। रितेश देशमुख ने लिखा है- आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वहीं जेनेलिया ने उन्हें एक सच्चा देशभक्त, राजनेता और अर्थशास्त्री बुलाते हुए लिखा है कि वो अपने पीछे एक विरासत छोड़ गए हैं।
दिशा पटानी ने लिखी ऐसी बात
दिशा पटानी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश उन्हें बहुत याद करेगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।












Click it and Unblock the Notifications