बोल्ड अंदाज में रैंप वॉक करती नजर आईं मनीषा रानी, लुक देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें, वीडियो हुआ वायरल

Manisha Rani: बिहार से लेकर भारत के कोने कोने में अपना जलवा बिखेरने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी के फैन फॉलोअर्स दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मनीषा रानी ने भी बी टाउन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है। अब वह भी एक फेमस सेलिब्रेटी बन गई हैं।

नए-नए लुक्स के कारण चर्चा में रहती हैं मनीषा रानी
मनीषा रानी अपने नए-नए लुक्स के कारण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अपने यूट्यूब चैनल से की थी जो कि उन्होंने साल 2017 में शुरू किया था। वहां उनके कंटेंट खूब वायरल होते थे। इसके बाद वह 2 फेमस रिएलिटी शोज में नजर आई थीं।

manisha rani

मनीषा रानी ने किया रैंप वॉक
हाल ही में मनीषा रानी को रैंप वॉक करते देखा गया। फैंस को उनकी ये अदा बहुत पसंद आई है। मनीषा रानी हाल ही में एक इवेंट में रैंप वॉक करती नजर आई हैं। इस इवेंट में मनीषा के हॉट अवतार ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। वो एक गोल्डेन कलर की ड्रेस में रैंप पॉक करते हुए कहर ढा रही थीं।

गोल्डन मेकअप कर लोगों को बनाया दीवाना
खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ मनीषा रानी ने रैंप पर चलते हुए लोगों को अपनी हॉटनेस दिखाई। उन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

डांस-रियलिटी शो जीत चुकी हैं मनीषा रानी
आपको बता दें कि मानीषा रानी साल 2023 में फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आई थीं। इस शो में वह सेकंड रनर अप हुई थी। इस शो से उन्होंने कई लाखों लोगों का दिल जीता था। उसके बाद साल 2024 में मनीषा को डांस-रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। मनीषा ने इस शो में वाइल्ड-कार्ड एंट्री ली थी और इसकी विनर बनी थीं।

मनीषा रानी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स
मनीषा रानी ने अपने मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने इंटरनेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। वह टिकटॉक पर अपने फनी वीडियोज के चलते फेमस हुई थीं। इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर नजर आने लगीं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 12.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+